ranchi@inext.co.in
RANCHI: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल होटवार में सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह छापेमारी की गई। जेल में कुछ खास हासिल तो नहीं हुआ लेकिन 24 घंटे के अंदर शहर में मर्डर व चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डोरंडा में जहां एक युवक का शव बरामद हुआ है। वहीं, नामकुम स्थित तीन घरों से चोरों ने गहने समेत करीब 10 लाख की संपत्ति उड़ा ली। रांची में इन बड़े कांड समेत मोबाइल चोरी व रात में पड़ोसी के घर पत्थर फेंकने के मामले भी शामिल हैं। गौरतलब हो कि जेल में छापेमारी की सूचना पर कैदियों के बीच थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान सिटी एसपी के अलावा सिटी डीएसपी प्राण रंजन कुमार, हटिया डीएसपी विनोद रवानी, कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, कोतवाली थाना प्रभारी श्याम आनंद मंडल और खेलगांव ओपी प्रभारी मोहन कुमार के अलावा अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

डोरंडा में युवक का मर्डर
डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा से रविवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। डोरंडा इंस्पेक्टर के मुताबिक, लाश की जबतक पहचान नहीं हो जाती तबतक कुछ कहना मुश्किल है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

एक माह में मिले शव

-27 नवंबर

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के विधानसभा के पास से एक अज्ञात शव बरामद किया गया

-26

नवंबर को गोंदा थाना के समीप से एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया

-26

नवंबर को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर पीछे एक ठेले में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया

-20

नवंबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र के केला बागान से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया

-19

नवंबर को धुर्वा डैम से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए बरामद हुआ था

पूर्व जज, पूर्व फौजी का घर भी नहीं छोड़ा, 10 लाख की चोरी
नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरोल प्रेस कॉलोनी में शनिवार रात बदमाशों ने तीन बंद घरों में चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने ज्वेलरी और नगदी समेत 10 लाख से अधिक की चोरी की है। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार, पूर्व जज और पूर्व फौजी के घर अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कॉलोनी से कुछ दूरी पर खेत में अटैची और बैग मिला है जिसमें से सामान गायब हैं। पुलिस को एक खेत में अटैची वगैरह मिले हैं।

पत्रकार का भी घर किया साफ
अपराधियों ने एक न्यूज एजेंसी के पत्रकार राम नारायण पांडेय के घर से सात से आठ लाख रुपए की नगदी और ज्वेलरी की चोरी कर ली। घटना के दौरान आरएन पांडेय का भी परिवार कहीं बाहर था। साथ ही उनके घर के पास पूर्व फौजी राम गोविंद सिंह के घर से भी चोरों ने डेढ़ से दो लाख रुपए की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पूर्व फौजी मधुबनी में रहते हैं। सूचना के बाद वे घर से यहां के लिए निकल गए हैं। तीन घरों में चोरी की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डॉग स्क्वायड ,एफएसएल टीम के जरिए जांच पड़ताल में जुट गई है।

पूर्व जज का बंद घर किया खाली
पुलिस ने बताया कि पूर्व जज अजीत सिंह के बंद घर में चोरों ने ताला तोड़ा और चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पूर्व जज के घर कितने की चोरी हुई है इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। पूर्व जज अजीत सिंह किसी काम से परिवार के साथ बाहर गए थे। रविवार सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली। उन्होंने फोन पर बताया कि उनके घर में नगदी और ज्वेलरी नहीं थे लेकिन फर्नीचर वगैरह मौजूद थे। उनके यहां पहुंचने के बाद कितने की चोरी हुई है इसका आकलन किया जाएगा।

बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी, मचा हड़कंप
रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) में रविवार सुबह तड़के जेल में सर्चिग के लिए सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि और एलआरडीसी मनोज कुमार पहुंच गए। जेल में घुसकर एक-एक वार्ड और सेल को खंगाला। हालांकि किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया। हालांकि प्रशासन के इस औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक चले सर्चिग के दौरान पूरे जेल को छान मारा गया। जेल में निरीक्षण के दौरान कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, सिटी डीएसपी प्राण रंजन कुमार, हटिया डीएसपी विनोद रवानी, सीसीआर डीएसपी राजेंद्र प्रसाद, बरियातू इंस्पेक्टर अजय कुमार केशरी, कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल सहित अन्य अधिकारी शामिल