sanam.singh@inext.co.in

JAMSHEDPUR: स्टील सिटी में 2017 चोरी और छिनतई और मर्डर की घटनाओं से भरा रहा है। जहां पूरे साल में एक सौ से भी ज्यादा चोरी और छिनतई की घटनाएं हुई, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती हैं। एक और पुलिस शहर में अमन शांति का दावा कर रही है, लेकिन आए दिन शहर में हो रही क्राइम की घटनाएं कुछ और ही बयां कर रही है।

मर्डर की घटनाओं ने चौंकाया

शहर में इस साल नौ मर्डर हुए, जिनमें पुलिस ने कुछ के ही खुलासे हो सके और कुछ वारदात से से पर्दा उठना अभी बाकी है। इस साल पुलिस की बड.ी सफलताओं में गैगस्टर अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी और साकची स्थित नागरमल मॉल के पीछे हुई निरंजन की हत्या का खुलासे पर पुलिस टीम अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन पूरे साल का ग्राफ देखा जाए तो मर्डर की घटनाओं ने शरहवासियों को झकझोरा ही है।

दो माह में 25 चोरियां

साल के अंत में नंबवर और दिसंबर के आकड़ों पर ही नजर डालेंगे, तो दो माह में 25 से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस के लगातार दावों के बाद भी अपराधी बच निकल जा रहे है। पुलिस के ढुलमुल रवैया के नतीजतन चोरों और अपराधियों के हौसले बुलंद है।

छिनतई से लोगों में दहशत

स्टील सिटी में चोरी छिनतई की घटनाओं के चलते आम लोग दहशत में हैं। चोरी और छिनतई की घटनाओं से आलम यह है कि लोग 10 बजे के बाद घरों में दुबक जाते हैं। वहीं पर टेंपो चालक भी रात के समय टेंपों चलाने से कन्नी काट रहे हैं। रात के समय लोग भी घरों से बाहर निकलने में डरते है।

पेट्रोलिंग का नहीं दिखा असर

शहर की सुरक्षा के लिए 19 टीमें कार्यरत जो शहर में पेट्रोलिंग करती है। शहर में साकची थाना स्थित गोपाल मैदान में लगे एटीएम को तोड़कर सात लाख की चोरी के बाद टीमें एटीएम की सुरक्षा के साथ बाजारों पर अपनी नजरें तेज रख रही है, पुलिस लेकिन पेट्रोलिंग का असर शहर में कम ही दिख रहा है। बता दें कि शहर में थानों की पुलिस की बाजारों और चौराहों पर पुलिस लगाई जाती है। इसके बाद भी बाजारों में चोरियां हो रही हैं।

एटीएम बदलकर निकाले पैसे

पूरे साल का ग्राफ को देखा जाए तो दो माह में एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के सामने आए है। इनमें लोगों के अंदर जागरूकता का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। बैंक और मीडिया के बार-बार अगाह करने के बाद भी लोग शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

साइबर क्राइम ने पसारे पांव

शहर में क्राइम ग्राफ बढ़ने के साथ ही साइबर क्राइम ने भी तेजी से पांव पसारे हैं। इस साल शहर में एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं ऐसी देखी गई, जिसमें एटीएम से पैसे ट्रांसफर किए जाने या ऑनलाइन शापिंग की घटनाएं देखने को मिली है। शहर में पुलिस प्रशासन के लिए चोरी, मर्डर की घटनाओं के साथ ही साइबर क्राइम को कंट्रोल करना भी एक चुनौती से कम नहीं है।

यह है क्राइम ग्राफ

घटना संख्या

चोरी 100

रेलवे में चोरी 10

मर्डर 9

रॉबरी 3

टोटल क्राइम 298

(आंकड़े वर्ष 2017 के हैं)

शहर की सुरक्षा के लिए 19 पेट्रोलिंग टीमें लगी हुई हैं। दिन रात पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। ठंड में चोरी की वारदात बढ़ जाती है। थानों की पुलिस भी क्षेत्र में कार्यरत है। नए साल में घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।

-प्रभात कुमार, सिटी एसपी, जमशेदपुर