रोशनी के पर्व पर बाप ने ही बुझा दिया घर का चिराग

PATNA : दिवाली से पहले राजधानी अपराध से दहल रही है। पिछले छह दिनों में पांच हत्याएं हो चुकी हैं। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार देर रात भी फुलवारीशरीफ थाना एरिया के इशापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने पत्नी और सौतेले बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की सौतेली बेटी और उसकी भाभी को गिरफ्तार किया है जो हत्या की साजिश में शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिश्ते को कर दिया छलनी

आरोपी रियाजुद्दिन सोमवार देर रात ढाई बजे इशापुर स्थित फ्लैट में घुसकर अपनी 45 वर्षीय पत्नी खुर्शिदा परवीन को गोलियों से छलनी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पास में ही सो रहा 17 वर्षीय बेटा फजल जग गया और पिता से बंदूक छिनने का प्रयास करने लगा। इस पर पिता ने उसे भी गोलियों से मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद दो और बेटे पिता से बंदूक छिनने लगे। अपने को घिरता देख रियाजुद्दिन वहां से भाग गया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल फजल की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई। आरोपी जमीन बेचने और खरीदने का काम करता है।

और बेटी लेती रही खर्राटा

जिस फ्लैट की यह घटना घटी उसमें पांच लोग रह रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले अपने कमरे में घुसा और पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की बेड पर बेटी भी सो रही थी लेकिन वो खर्राटे लेती रही। जब उसे जगाया तो वो बोली कि क्या हुआ, क्यों जगा रहे हो। पुलिस के अनुसार बेटी जगी हुई थी लेकिन वो जान-बूझकर सोने का नाटक कर कर रही थी।

पति के देहांत के बाद खुर्शिदा ने की थी शादी

पत्नी खुर्शिदा आलमगंज की रहने वाली है। उसकी पहली शादी आलमगंज में ही एक शिक्षक से हुई थी। बाद में शिक्षक पति की मौत हो गई। पहली शादी से खुर्शिदा को तीन बेटा और एक बेटी थी। पहले पति की मौत के बाद उसने रियाजुद्दिन से शादी कर ली। रियाजुद्दिन से भी खुर्शिदा के दो बच्चे हुए। इसी बीच रियाजुद्दिन की सौतली बेटी से अवैध संबध हो गया और बेटी को लेकर फरार हो गया था।

सौतेली बेटी से है अवैध संबंध

पुलिस के अनुसार सौतेली बेटी से पिता का अवैध संबंध था। इसके चलते मां ने उसे शेल्टर होम में रखा था। लेकिन बाद में पिता ने उसे हॉस्टल में रख दिया। इसको लेकर पत्नी से आए मारपीट करता था। पत्नी ने उसके के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा चुकी है। इस मामले में वो जेल भी जा चुका है।

बेटी, भाभी पर गेट खोलने का आरोप

इस मामले में पुलिस ने आरोपी की सौतेली बेटी और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। भाभी पर अपार्टमेंट का मेन गेट खोलने और बेटी पर फ्लैट का दरवाजा खोलने का आरोप है।

बेटा बोला, 4 व बेटी बोली- 2 लोग थे

इस घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया इस मामले को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। बेटे ने पुलिस को बताया कि घटना के समय चार लोग अंदर घुसे थे। वहीं बेटी ने बताया कि दो लोग थे। दो और चार में पुलिस उलझी हुई है। आरोपी रियाजुद्दिन की गिरफ्तारी के बाद इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।

छह दिन में पांच हत्याएं

01 नवंबर- मालसलामी थाना क्षेत्र में नुरूद्दिनगंज में लक्ष्मी चौधरी की सिर कुचलकर हत्या कर दी।

01 नवंबर- बहादुरपर मुसहरी के समीप चाय के कप को लेकर एक युवक की हत्या।

4 नवंबर-पटना पुलिस लाइन में रंगरूटों ने मचाया उपद्रव, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और डीएसपी पर हमला।

05 नवंबर- बेउर में पुलिसकर्मी की गोली से एक युवक की मौत, दो घायल।

05 नवंबर- आलमगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या।

06 नवंबर- मालसलामी में युवक की ईंट से कूच कर हत्या।