- कमिश्नरी में चल रही बैठक में मौजूद DM से मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं ने खूब की नारेबाजी

क्ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्गफ्ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

सपाईयों का पारा सोमवार को यूपी में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर हाई था। इसी मुद्दे को लेकर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से मिलकर ज्ञापन देने के लिए जिला मुख्यालय पर घंटों नारेबाजी की। बाद में डीएम योगेश्वर राम मिश्र को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव के नेतृत्व में सोमवार सुबह सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मुख्यालय पर इकठ्ठा होने लगे। कुछ देर में लाल टोपी पहने सपाईयों की संख्या ज्यादा हुई तो सभी डीएम से मिलने जाने लगे। लेकिन डीएम के कमिश्नरी में होने की सूचना पर वहां पहुंच गए। कार्यकर्ता अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। लेकिन सभी को रोक दिया गया। जिसपर जमकर नारेबाजी हुई। हो हल्ला सुनकर डीएम खुद बाहर आये और पत्रक लिया। प्रदर्शन करने वालों में सपा नेत्री रीबू श्रीवास्तव, मनोज राय धूपचंडी, ओपी सिंह, राजकुमार जायसवाल, राजेन्द्र त्रिवेदी, आशुतोष सिन्हा, किशन दीक्षित समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद थे।