-शहर में चार से दस दिसम्बर तक महिला सुरक्षा के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान -स्कूल, कॉलेजों से लेकर गली- मोहल्लों में पुलिस महिलाओं के अधिकारों संग घरेलू हिंसा को लेकर करेगी अवेयर महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार, छेड़खानी, घरेलू हिंसा व इनसे सुरक्षा के उपायों समेत अन्य कानूनी पक्ष की जानकारी के लिए पुलिस एक हफ्ता जागरूकता कार्यक्रम चलायेगी। ये तैयारी डीजीपी सुलखान सिंह के निर्देश के बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भी शुरू हो गई है। चार से दस दिसम्बर तक चलने वाले इस अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए थानेदार से लेकर ऑफिसर लेवल तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामाजिक संस्थाएं होंगी साथ डीजीपी के नये आदेश के मुताबिक अब हर साल दिसम्बर के पहले सप्ताह में महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर बनारस में स्कूल, कॉलेजों संग सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर पुलिस महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगी। आईजी रेंज दीपक रतन का कहना है कि महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा समेत कई ऐसे मुद्दे हैं जिसे लेकर अब तक लोगों में जागरूकता का अभाव है। महिलाओं समेत गर्ल स्टूडेंट्स अपनी सुरक्षा को लेकर अवेयर तो हैं लेकिन इसे कैसे इम्प्लीमेंट करें ये उनको नहीं पता। डर और संकोच के कारण वो कुछ नहीं कर पाती। इसी डर को दूर करने के लिए मार्शल आर्ट समेत सेफ्टी के दूसरे उपाय बताने के बाद स्कूल, कॉलेजों व गलियों, कॉलोनियों में थाने लेवल से कानूनी पक्ष की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीम महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए अवेयर करेगी। सोशल मीडिया के थ्रू भी इस कैंपेन को सक्सेस बनाने का प्रयास होगा। ये देंगे जानकारी - शोहदों से बचाव - स्कूल-कॉलेज या वर्कप्लेस पर होने वाला हरेसमेंट - घरेलू हिंसा - बाजार या भीड़भाड़ वाली जगहों पर छेड़खानी से बचाव के तरीके - महिला सुरक्षा के तहत कानूनी पक्ष से जुड़ी जानकारी