सरेआम उठा ले गई पुलिस तो मचा हड़कंप

  crime news

 Allahabad : इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने कानूनी दावपेंच दिखाकर दूसरों को बचाने वाले एडवोकेट दहेज हत्या में खुद ही फंस गए। जौनपुर पुलिस ने थर्सडे को जब उन्हें संगीन धाराओं में अरेस्ट कर थाने ले गई तो हड़कंप मच गया। एडवोकेट्स के ग्रुप उन्हें छुड़ाने के लिए एकजुट हो गए। हालांकि बाद में मेडिकल कंडीशन में उनकी जमानत मंजूर कर ली गई और उन्हें छोड़ दिया गया. 

बहू को मार कर फेंकने का आरोप 

अरुण कुमार सिंह इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। थर्सडे को वह हाईकोर्ट के लौट कर साईं मंदिर के पास पहुंचे थे। इस दौरान जौनपुर डिस्ट्रिक्ट के सुजानगंज पुलिस स्टेशन की पुलिस पहुंची और अरुण सिंह को अरेस्ट कर लेती गई। जब तक वह कुछ समझ पाते, पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे। जब इस बात की जानकारी उनके एडवोकेट साथियों को हुई तो वे दंग रह गए। उन्होंने पुलिस ऑफिस को काल कर कंप्लेन किया। लेकिन पता चला कि आरोप काफी संगीन है। अरुण के भतीजे की शादी दो साल पहले हुई थी। करीब 20 दिन पहले भतीजे की वाइफ यानी अरुण की बहू को मार डाला गया। गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसकी बॉडी जौनपुर से ठिकाने लगाने इलाहाबाद लाई गई। बॉडी को नदी में फेंकने की थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पुलिस को कौशांबी में बॉडी मिली थी। उसकी शिनाख्त होने के बाद युवती के मायके वालों ने अरुण सिंह, उनके भाई, भतीजा और  बेटी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। इस मामले में वांटेड अरुण सिंह की अरेस्टिंग के लिए पुलिस सर्च कर रही थी. 