हॉकी, डंडे से लैस रहे युवकों ने रविन्द्रपुरी कॉलोनी से लंका तक किया उत्पात, गाडि़यों के शीशे तोड़े

VARANASI : बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार की देर रात जमकर बवाल किया। हॉकी, डंडे से वार करके रोड किनारे खड़ी दर्जन भर से अधिक फोर व्हीलर्स के शीशे तोड़ दिए। रविन्द्रपुरी कॉलोनी से लेकर लंका तक उनका उत्पात चलता रहा लेकिन कोई उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सुबह गाड़ी मालिकों ने अपने व्हीकल की हालत देखी तो पुलिस को जानकारी दी।

एक बाइक पर सवार तीन युवक रात ढाई बजे शोर-शराबा करते हुए रवीन्द्रपुरी से लंका के बीच चक्कर लगा रहे थे। इनमें से पीछे बैठे दो युवक हॉकी और डंडा लिए हुए थे। वह रोड किनारे खड़े चार पहिया वाहनों के शीशों को चकनाचूर कर रहे थे। रात में रोड पर सन्नाटा पसरा हुआ था। जो इक्के-दुक्के लोग मौजूद थे उन्होंने भी युवकों के आक्रामक रवैये को देखकर रोकने की हिम्मत नहीं दिखायी। पिकेट पर तैनात सिपाही कहां लापता थे कोई नहीं जानता है।