RANCHI: रांची पुलिस को कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्‍‌नी सोनी की तलाश है, जो फिलहाल रांची से बाहर है। उसके खिलाफ पंडरा ओपी में रीता यादव नामक एक महिला ने कंप्लेन दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब सोनी सिन्हा की तलाश की तो पाया कि उसके बेटा सिक्का निगल लिया है, जिसका इलाज कराने वह चेन्नई ले गई थी। वहां से वह वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई हैं। गौरतलब हो कि दो महीने पहले सूद के पैसे को लेकर सुजीत सिन्हा की पत्‍‌नी सोनी के साथ अपराधी बिट्टू मिश्रा की गर्लफ्रेंड रीता का विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। इससे संबंधित मामला पंडरा थाने में दर्ज कराया गया था।

बिट्टू मिश्रा व रीता पर भी केस

इधर, जेल से बाहर निकले बिट्टू मिश्रा और उसकी गर्लफ्रेंड रीता देवी के खिलाफ भी सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर रातू रोड निवासी विधवा रीना साहू ने दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके घर बिट्टू मिश्रा, उसकी गर्लफ्रेंड रीता देवी और चार अन्य युवक क्8 सितंबर को पहुंचे थे। वहां पहुंचकर सभी ने जान से मारने की धमकी दी और किसी पत्रकार को बुलाने की बात कह पूरे क्ख् घंटे तक उसे घर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद रात के दस बजे सभी उसके घर से निकले थे। इसके बाद महिला ने एफआईआर दर्ज कराते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई।

खबर प्रकाशन से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला खबर प्रकाशन से जुड़ा है। चूंकि रांची के एक स्थानीय अखबार में बीते क्7 सितंबर को बिट्टू मिश्रा की गर्लफ्रेंड के खिलाफ खबर छपी थी। खबर प्रकाशन के बाद रीता ने रीना साहू को कॉल कर खबर प्रकाशन करवाने का आरोप लगाया और धमकी दी थी। बीते क्म् सितंबर को बिट्टू मिश्रा की प्रेमिका रीता के खिलाफ एसएसपी को लिखित शिकायत की गई थी। जिसमें रीता द्वारा स्थानीय लोगों का भयादोहन करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा शिकायत में रीता द्वारा इलाके में बड़े पैमाने पर सूदखोरी और इसमें शामिल लोगों के नाम की जानकारी भी दी गई थी।

सूद के पैसे में विवाद पर थी गैंगवार की तैयारी

हाल के दिनों में सूद का कारोबार बिट्टू की गर्लफ्रेंड रीता और सुजीत की पत्‍‌नी सोनी कर रही हैं। दोनों ने रांची के एक बड़े कारोबारी को मोटी रकम दे रखी थी। जिसे पहले वापस लेने की होड़ में दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में रांची में गैंगवार की तैयारी थी। इसमें बिट्टू मिश्रा को रास्ते से हटाने के उपाय किए गए थे। जिसे पुलिस ने नाकाम करते हुए बीते ख्क् अगस्त को कांके चंदवे निवासी बबलू खान उर्फ एनामुल हक को गिरफ्तार कर जेल भ्ेाज दिया था। उसके पास से कारबाईन, पिस्टल और क्9म् गोलियां भी बरामद की गई थी।