वर्ष 2016 में इज्जतनगर क्षेत्र में लूट और चोरी की दो वारदातों को दिया था अंजाम

-तीन बदमाश पहले जा चुके हैं जेल फरार आरोपी पुलिस को दे रहा था चकमा

>

BAREILLY :

इज्जतनगर थाना के बसंत बिहार और कृष्णायन कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपी मनोज कश्यप को पुलिस ने सैटरडे रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से सुभाषनगर के जज साहब का अहाता से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को संडे जेल भेज दिया है।

व्यापारी के साथ की थी लूट

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के जज साहब का अहाता निवासी मनोज कश्यप को पुलिस ने रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मनोज कश्यप ने चार साथियों के साथ मिलकर बंसत बिहार निवासी नेरश गंगवार के घर पर 8 जून 2016 को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें चोर 17 हजार नकदी सहित अन्य सामान आदि चोरी कर ले गए थे। इसके बाद बदमाशों ने कृष्णायन कॉलोनी निवासी व्यापारी शुभम अग्रवाल को 29 जून 2016 को शॉप से लौटते समय डेलापीर के पास रुपए भरा बैग लूट लिया था। शुभम ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया जिसमें उन्होंने बताया कि लुटेरे ने 1 लाख बीस हजार नकदी और जरूरी पेपर्स से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने दोनों वारदातों का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को पकड़कर पहले ही जेल भेज दिया लेकिन मनोज कश्यप फरार हो गया। पुलिस ने सूचना पर फरार आरोपी के घर पर छापा मारा तो मनोज कश्यप घर पर मिल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।