- ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से हुआ था फसलों को भारी नुकसान

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के बाद सरकार किसानों पर मरहम भी नहीं लगा सकी। मुआवजा देने का बड़ा बड़ा दावा करने वाली सरकार अब तक 50 परसेंट मुआवजे की रकम भी नहीं दे सकी है। नतीजा अधिकांश किसान फसल बर्बादी के बाद अब मुआवजे की रकम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर यूपी के 73 जिलों में रबी की फसल को नुकसान पहुंचा था। सिर्फ बलरामपुर और बिजनौर में फसल को जो नुकसान हुआ, वह 33 परसेंट से कम था। प्रदेश सरकार को मुआवजे के लिए किसानों को 75 अरब 43 करोड़ 14 लाख रुपए की धनराशि देनी थी। मगर अब तक सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए सिर्फ 2946.70 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

84.09 लाख हेक्टेयर फसल हुई इफेक्टेड

प्रदेश सरकार की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सभी जिलों में करीब 128.69 लाख हेक्टेयर खेत में फसल बोई गई थी, मगर ओलावृष्टि/अतिवृष्टि के कारण करीब 84.09 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई। सरकार ने 33 परसेंट से अधिक फसल नुकसान होने वाले किसानों को मुआवजा राशि देने का वादा किया। तीन माह से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक अधिकांश किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल सकी है क्योंकि अब तक पूरी मुआवजा राशि मिली नहीं है तो कहीं अभी बटी नहीं है। गोरखपुर में 60843 किसानों को नुकसान के बदले मुआवजा राशि डिस्ट्रीब्यूट की जा चुकी है।

किसको कितना मिला मुआवजा

जिला - डिमांड - मिला - बंटा

आगरा - 15924.89 - 4943.90 - 4206.59

कानपुर - 9301.52 - 7756.57 - 6376.00

गोरखपुर - 5906.39 - 2669.60 - 2166.10

लखनऊ - 11188.00 - 2535.00 - 2035.00

मेरठ - 754.01 - 754.01 - 754.01

वाराणसी - 5889.64 - 1885.00 - 1466.32

बरेली - 8867.86 - 5552.95 - 5006.95

इलाहाबाद - 16578.82 - 4042.88 - 3042.82