- भगवान वरूण के अवतार झूलेलाल के जन्मोत्सव में निकाली गई शोभा यात्रा

- गोमतीघाट के झूलेलाल उद्यान में महोत्सव आयोजित किया गया

LUCKNOW: भगवान वरूण के अवतार झूलेलाल के जन्मोत्सव पर चेट्री चण्ड मेला कमेटी की तरह से एक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सिटी के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गई जो गोमतीघाट स्थित झूलेलाल उद्यान में सम्मलित हुई। उद्यान में महोत्सव का का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान झूलेलाल के भजन से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। शोभा यात्रा में झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।

बहिराणा साहिब को गोमती में किया गया विसर्जित

चेटी चण्ड सिन्धी सम्बत् नव वर्ष और भगावन वरुण देव लाल साई झूलेलाल के जन्मोत्सव क्8 मार्च से लाल बाग स्थित हरि ओम मंदिर में मनाया जा रहा है। सैटर्डे को झूलेलाल महोत्सव गोमतीघाट स्थित झूलेलाल उद्यान में आयोजित किया गया। इससे पूर्व एक शोभा यात्रा निकली गई। जिसमें झूलेलाल की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। झूलेलाल महोत्सव मुख्य रूप से मवैया, एल.डी.ए कॉलोनी, कृष्णानगर, इंदिरा नगर समेत सिटी के विभिन्न इलाकों में मनाया गया। मुख्य जुलूस एवं झांकियां शिव शांति आश्रम से प्रारभ्भ होकर मवैया, अमीनाबाद, हजरतगंज होते हुए गोमतीघाट पर उद्यान में सम्मानित हुआ। जहां विराट महोत्सव का आयोजन किया गया। हजरतगंज में कनिका गुरनानी द्वारा भगवान झूलेलाल के भजन गायन का कार्यक्रम चलता रहा। हजरतगंज में झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। झूलेलाल उद्यान में मुंबई की काजल मीरचंदानी एवं पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व मार्निग पूज्य कुनड़ी बहिराणा साहिब का पूजन किया गया। नदी में कुनड़ी बहराना (चावल व आटे की गोलिया) प्रवाह की गई।