-पंडालों में फ्राइडे को होगी गणेश मूर्तियों की स्थापना

-दस दिनों तक चलेगा गणेश महोत्सव

ALLAHABAD: शुक्रवार से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पंडालों में स्थापना के लिए गणेश मूर्तियां गुरुवार को ही पहुंच गई। शुक्रवार से दस दिवसीय महोत्सव की शुरूआत हो जाएगी।

कई संस्थाएं करती हैं आयोजन

सिटी में कई संस्थाओं द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। महाराष्ट्र तरूण मंडल के मेंबर्स गुरुवार को तैयारियां पूरी करने में जुटे रहे। मंडल के राघवेन्द्र आचार्य ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। फ्राइडे को मंडल की ओर से तैयार कराए गए पंडाल में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना होगी। उसके बाद गणेश महोत्सव शुरू होगा। सिटी में कैण्ट, सिविल लाइंस, मोहत्सिमगंज, आलोपीबाग, बैरहना, रामबाग, शाहगंज, मीरापुर, करैलाबाग, गुरु तेग बहादुर नगर करैली, खुल्दाबाद, राजरूपपुर, प्रीतमनगर, मनमोहन पार्क में बृहद पंडाल सजाया जा रहा है। भगवान गणपति के साथ ही रिद्धि सिद्धि की मूर्तियां की स्थापना भी की जाती है। दस दिनों तक चलने वाले महोत्सव के दौरान सुबह व शाम को श्रृंगार आरती के साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। आलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र मंडल की ओर से की जाने वाली गणेश पूजा विशेष होती है, यहां पर विशाल पंडाल के साथ ही पूरे महाराष्ट्रीयन परम्परा के अनुसार गणेश पूजा की जाती है।

बाक्स

तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत

तीज के मौके पर सुहागिनों ने गुरुवार को पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। शाम को उन्होंने घरों में पूजा की और कथा सुनी। इस मौके पर भगवान शिव पार्वती के साथ गणेश की पूजा की जाती है। इसके लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में महिलाएं शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं।