ऐप के जरिए दो हजार की नोट पर दिख रहा मोदी का वीडियो

सिटी के युवाओं में तेजी से बढ़ी 'मोदी के नोट' एप की डिमांड

ALLAHABAD: गजब गुरु इ का खेला है। पहले तो कहत रहे कि कोनाऊ चिप नहीं, लेकिन इम्मे तो मोदी दिखाई देत है। जरूर चिप लगी है। कुछ ऐसा ही नजारा संडे को सिटी में कई स्थानों पर दिखा। दो हजार के नोट को ऐप के जरिए स्कैन करने के बाद कालेधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पीच से लोग हैरत में हैं। हर तरफ इस वीडियों की ही चर्चा रही। जिसने भी ऐप के बारे में सुना और उसका प्रमाण देखा, उसने तुरन्त रूश्रस्त्रद्ब यद्ग4 ठ्ठश्रह्लद्ग ऐप को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उसने दूसरों को भी इसके बारे में बताया। इसके बाद एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक ऐप लगातार ट्रांसफर होता रहा।

एक लाख ने किया डाउनलोड

प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस ऐप को अब तक एक लाख लोगों ने डाउनलोड किया है। यही नहीं 29732 लोगों ने ऐप को पांच में साढ़े चार स्टार दिए हैं। इससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिटी में कुछ लोगों से इस बारे में बात करने पर उन्होंने ऐप की तारीफ करते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा नोट की वास्तविकता की पहचान करने में होगा। अगर नोट असली है तो ऐप के जरिए स्कैन करते ही वीडियो शुरू हो जाएगा। अगर फेक करेंसी है, तो वीडियों नहीं चलेगा। इससे नए नोट की पहचान करने में भी आसानी रहेगी।

इस तरह करता है काम

एंड्रायड स्मार्टफोन पर इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप चालू करने के बाद दो हजार या पांच सौ के नए नोट को स्कैन करने का विकल्प आता है। स्कैन करने के बाद आठ नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से नोटबंदी के ऐलान पर दिया गया भाषण शुरू हो जाता है। ये भाषण अंग्रेजी भाषा में सुनाई देता है। ऐप पुराने नोट के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं देता।