- ओलम्पियन विवेक सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में होस्ट टीम को 2-1 से हराया

- रोचक मुकाबले में पूर्व ओलम्पियन राहुल सिंह बने जीत के नायक

VARANASI: ओलम्पियन विवेक सिंह एकेडमी की ओर से हरहुआ में चल रहे ओलम्पियन विवेक सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को मेजबान विवेक सिंह तथा कस्टम बाम्बे के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में कस्टम बाम्बे ने विवेक सिंह एकेडमी को ख्-क् से हरा कर चैम्पियन ट्राफी अपने नाम कर ली।

बढ़त के बावजूद हार

जीत के नायक बने कस्टम बाम्बे के प्लेयर व पूर्व ओलम्पियन राहुल सिंह। उन्होंने ब्0वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से तथा म्0वें मिनट में फारवर्ड गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिलाई। विवेक सिंह एकेडमी की ओर से एक मात्र गोल पंकज यादव ने फ्भ्वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिये किया। इस गोल से बढ़त पाने वाली एकेडमी की टीम हालांकि बाद में कोई और करामत नहीं कर सकी। जबकि कस्टम बाम्बे ने स्ट्रेटजी चेंज कर मैच अपने नाम कर लिया।

चीफ गेस्ट ने दिया प्राइज

फाइनल मैच के बाद आयोजित प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में चीफ गेस्ट राज्य मंत्री मनोज राय धूपचण्डी ने विजेता और उपजेता टीम को प्राइज दिया। इस मौके पर विवेक सिंह की माता पद्मा सिंह, नरसिंग प्रसाद सिंह, गोपाल जी शर्मा, विपिन, अनन्य सिंह, प्रशांत सिंह, राजन सिंह, सिमान्त सिंह, रेफरी महादेव प्रसाद यादव, कुमार भारत, धनश्याम चोटीवाले, राजेश सोनकर, मो। अतीक इदरीश, विजय यादव, आरडी यादव, अवधेश यादव, योगेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, लक्ष्मण साहनी, अभिनव राय, धीरेन्द्र राय, अखिलेश यादव, सुधीर, अम्बुज श्रीवास्तव मेनली प्रेजेंट थे। संचालन रामललित सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन गौरी शंकर सिंह ने किया।