देवरिया : गुरुवार को जिले एक अजब घटना हुई। शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका बरात लेकर प्रेमी के गांव पहुंच गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बरात को गांव के बाहर ही रोक लिया और हमला बोल दिया। प्रेमिका और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष समेत आधा दर्जन महिलाओं को चोटें लगी हैं। हमलावरों ने आधा दर्जन वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। बवाल बढऩे पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रेमिका समेत बरातियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर बरात वापस करा दी। देर शाम तक प्रेमिका सैकड़ों लोगों के साथ बरहज थाने पर कार्रवाई के लिए जमी हुई थी।

ऐसी फूड प्लेट्स देखकर तो आप भी भूल जाएंगे खाना!

वर्ष 2013 में एक युवती का अपने भाई के साले ब्रजेश गुप्ता से प्रेम हो गया। दोनों एक किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ माह पूर्व किराए का कमरा खाली हो गया और दोनों अपने-अपने घर चले गए। इस बीच प्रेमिका ने उससे शादी करने के लिए जोर दिया तो ब्रजेश ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर प्रेमिका महिला थानाध्यक्ष से लेकर एसपी की चौखट तक पहुंची, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। उसे न्याय दिलाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल आगे आ गई और गुरुवार को भलुअनी से बरात चकरा उपाध्याय गांव के लिए धूमधाम से निकली। बैंडबाजा लेकर बराती नाचते-गाते डेढ़ दर्जन चारपहिया वाहनों के साथ प्रेमी के गांव पहुंचे तो वहां के ग्रामीणों ने बरात को गांव के बाहर रोक दिया। उसके बाद गांव वाले सभी को गाड़ी से खींच कर पिटाई करने लगे। पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बरातियों को बचाया। इसके बाद माया जायसवाल समेत बराती गांव के बाहर ही धरना पर बैठ गए और जिलाधिकारी के आने के बाद ही हटने की बात कहने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी बरातियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बरहज थाने लेकर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि महिला को न्याय दिलाया जाएगा। बरातियों पर हमला करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

नीता अंबानी का घर ही नहीं फोन भी है दुनिया में सबसे महंगा, कीमत सुनकर गिर न जाना

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk