-वेस्ट सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है घटना

-मृतक के परिजन, मुंडा व डाकुवा ने कराई जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

CHAIBASA: डायन के संदेह में सास-बहू की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। सास व बहू की हत्या के बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर दोनों की लाश को दफन कर दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो की उपस्थिति में सास-बहू के लाश को रविवार देर शाम बरामद कर लिया है। लाश का पोस्टमार्टम सोमवार को चाईबासा सदर अस्पाताल में होगा। घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोडांगहातु गांव की है। जानकारी के अनुसार तोडांगहातु जुडि़यासाई निवासी प्रधान लागुरी की पत्नी दुगी लागुरी (ब्0 वर्ष) व उसके बेटे चंद्रमोहन लागुरी की पत्नी मेंजू कुई (ख्0 वर्ष) की हत्या डायन के संदेह में कर दी गई है। मृतक दुगी लागुरी के पति प्रधान लागुरी ने बताया कि बेटा उसकी एक साल की नतनी, उसकी पत्नी व बहू एक साथ तोडांगहातु गांव के ही बड़ाटोला स्थित पुराने घर में रह रहे थे। अभी एक सप्ताह हुए उसका बेटा खेती कार्य के लिए अपने मामा घर आमजोड़ा गांव गया था। वह स्वयं मेनरोड किनारे स्थित जोडि़यासाई में रहता है। शनिवार को वह अपने पत्नी, बहू, नतनी से मिलने पुराने घर गया तो देखा की घर में कुंडी लगी हुई थी। उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह फिर परिजन सास बहू को खोजने तोडांगहातु गांव के ही टोला माटासाई की तरह निकले। इस दौरान उन्हें स्कूल के सामने स्थित नव निर्मित तलाब के सास बहू की लाश एक खेत भी दफन हुई थी। प्रधान लागुरी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसके पत्नी व बहू का अपहरण कर हत्या कर दिया गया होगा। गांव के कुछ लोगों ने मृतक दुगी कुई व मेंजो कुई पर डायन होने का आरोप कुछ दिन पहले लगाया था तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी। प्रधान लागुरी ने गांव के ही म् लोगों पर संदेह के आधार पर नामजद प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी है।