एसएसपी के आते ही डकैतों ने दी बड़ी चुनौती

PATNA: राजधानी में अपराध रोकने की तमाम कोशिशें बेकार साबित हो रहीं हैं। यहां अपराधी बेगलाम हो चुके हैं। एक घर में बदमाशों ने बीती रात डकैती की बड़ी वारदात को हथियार के बल पर अंजाम दिया। शहर के राजेन्द्र नगर में ओल्ड बाइपास से मुन्ना चक जाने वाली लिंक रोड में चंद कदम दूरी पर ही प्रभात नारायण सिंह का घर है। इन्ही के घर में ही घुसकर हथियार से लैस अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी और 70 हजार रुपए नकद सहित कीमती सामान लूट कर ले गए।

छत पर चढ़कर कमरे में घुसे

प्रभात नारायण सिंह आसाम टी गार्डन के रिटायर्ड मैनेजर हैं। घर के पहले लोर के कमरे में ये अपनी पत्नी कला सिंह के साथ सोए हुए थे। रविवार को ही प्रात की साली लीली शंकर एक शादी समारोह में शामिल होने अपने पति के साथ रांची से पटना आई थीं।

सीसीटीवी कैमरें तोड़ दिए

कई प्वाइंट से सीसीटीवी कैमरे को ही अपराधियों ने उखाड़ दिया। इसके बाद डीभीआर भी अपने साथ ले गए। इसके चलते पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हथियार के बल पर बनाया बंधक

घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अपराधी सबसे पहले इनके कमरे में घुसे। कट्टा और चाकू की नोंक पर इन दोनों को अपना शिकार बनाया। लीली शंकर से उनकी ज्वेलरी लूटी। फिर उन्हें बंधक बनाया। अपराधी इतने शातिर थे कि प्रभात नारायण को कमरे का गेट खोलने के लिए पेट में दर्द होने के चलते उनकी साली से ही कहलवाया। लेकिन प्रभात को कुछ शक हो गया। उन्होंने पहले बालकनी में आकर देखा और फिर दूसरे गेट से आए। इसके बाद अपराधियों ने उन्हें अपने शिकंजे में ले लिया।

प्रभात पर किए कई वार

अपने शिकंजे में प्रभात नारायण को लेने के बाद अपराधियों ने हथियार का डर दिखा उन्हें डराया धमकाया। फिर दहशत कायम करने के लिए पिस्टल की बट से उन पर कई वार किए। इसके बाद कला सिंह को अपने कजे में लिया। कमरे के पर्दे को फाड़ उसके टुकड़े से हाथ पैर को बांध दिया। बाद में सभी कमरों में जाकर अंदर के आलमीरे को तोड़ा और उसमें रखे ज्वेलरी, कैश व दूसरे कीमती सामान को लूट लिया। करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे और जमकर उत्पात मचाया। बताया जाता है कि अपराधी छह की संया में थे। सभी के हाथ में कट्टा और चाकू था। इन्होंने अपने चेहरे को नकाब से कवर कर रखा था।