कैसा रहेगा ये साल - इस नूतन वर्ष व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त करेंगे।

Born Today- Neetu Chandra, Bollywood Actress

मेष (Aries) : आज व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। क्या न करें- आज घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मकता से दूर रहें।

वृष (Taurus) : आज आप आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव  करेंगे। क्या न करें- आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले, इसलिए लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। क्या न करें- आज किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न ही करें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

सिंह (Leo) : आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- आज नवीन कार्यो का चुनाव करने जा रहे है तो बिना सोचे-समझे निर्णय ना लें।

कन्या (Virgo) : आज मित्रों-परिवारजनों के साथ आपके संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में ध्यान रखें। क्या न करें- आज आप किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवादो से बचें।

तुला (Libra) : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- आज अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्धेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपके माता या पिता की तबीयत खराब हो सकती है। आपका समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

मकर (Capricorn) : आज सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज किसी बात लेकर आपके सामने समस्या आ सकती है, इसलिए विवादों से दूर रहें।

20 जून का राशिफल : आज घर में किसी से अनबन हो सकती है,वाणी पर संयम रखें

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आप दुर्घटना से बच कर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगडऩे की संभावना है। क्या न करें- आज व्यावसायिक मामलों में धैर्य न खोएं। खुद पर काबू रखें।

मीन (Pisces) : आज शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचेंं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk