कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। इस साल आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे। आपका अपने प्रति विश्वास आपको विजय दिलाएगा। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।
Born Today : Celina Jaitly, Film actress
मेष (Aries) : आज धन की आमद सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा.भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें- आज अनावश्यक विवादों में न उलझें।
वृष (Taurus) : सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत दे रहे हैं। विदेश जाने के लिए यदि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म होगा। क्या न करें- आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा।
मिथुन (Gemini) : आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्राएं फलदायी होंगी। क्या न करें- जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
कर्क (Cancer) : आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद रहेगा। क्या न करें- यदि मधुमेह, थायरॉइड जैसी समस्या हो, तो विशेष ध्यान रखें।
सिंह (Leo) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें- धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें।
कन्या (Virgo) : आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगों की संगति मिलेगी। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। सदैव सजग रहें।
तुला (Libra) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। वरिष्ठों से मतभेद के बावजूद सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है, अत: सावधानी बरतें।
वृश्चिक (Scorpio) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो अच्छा समय है। क्या न करें- इस सप्ताह यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
धनु (Sagittarius) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। क्या न करें- अचानक धन मिल जाए, इस उम्मीद में कोई जोखिम लेने से बचें।
मकर (Capricorn) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्या न करें- भाग्य साथ है, फिर भी जोखिम न उठाएं।
कुंभ (Aquarius) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। क्या न करें- आज झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से संबंध तनावपूर्ण हो सकता है।
मीन (Pisces) : आज अपने से उच्चस्थ लोगों से साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। क्या न करें- आज उच्च अधिकारी या सरकार से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 नवंबर : सिंह राशि वाले... आप खुलकर जिंदगी जिएंगे, ढेर सारा पैसा कमाएंगे और उसे खर्च भी करेंगे
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 18 से 24 नवंबर : तुला राशि वाले... नौकरी पेशा और कारोबारियों के लिए यह सप्ताह रहेगा उत्तम, नये प्रोजेक्ट भी प्राप्त होगें
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk