कैसा रहेगा ये साल - इस साल निजी ज़िन्दगी को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। इसे लेकर आप हताश और परेशान भी हो सकते हैं। ऐसे समय में शांत रहें और तुरंत प्रतिक्रया देने से बचें। कानूनी मामलों में आपको विजय की प्राप्ति होगी। मांस-मदिरा से दूरी बनाकर रहें। बोलने से पहले सोच-विचार लें, ऐसा न हो कि आपकी वाणी से किसी अन्य की भावनाएँ आहत हो। समाज के साथ घुल-मिलकर रहना पसंद करेंगे और अचानक से आपके बहुत सारे दोस्त बनेंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ज्यादा वक्त व्यतीत होगा।

Born Today : Javed Jaffrey, Actor

मेष (Aries) : आज शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें - आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। उन्हें वक्त देने का अर्थ रिश्तों को मजबूत करना होगा।

वृष (Taurus) : आज अर्थ रिश्तों को मजबूत करना होगा। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आज मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। क्या न करें- आज कोई फैसला हड़बड़ाहट में न लें। ज्यादा काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। कोई बात साफ न हो तो, प्रश्न पूछने में संकोच न करें।

दैनिक राशिफल 4 दिसंबर : वृश्चिक राशि वाले... आज किसी अनजाने डर से चिंता रहेगी,सड़क पर सावधानी से चलें

मिथुन (Gemini) : आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। क्या न करें - आज बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल आज मिल सकता है।

कर्क (Cancer) : आज विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। क्या न करें - आज कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें।

सिंह (Leo) : आज आपको ऑफिस में देर तक काम करना पड़ सकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें आज आपका पार्टनर भावुक हो सकता है। किसी पुराने दोस्त की याद आपको परेशान कर सकती है। क्या न करें - आज व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद होने के योग है। वाणी पर संयम रखें। कोई नापसंद काम आपको मन मार कर करना पड़ सकता है।

कन्या (Virgo) : आज खूब व्यस्त रहेंगे, घर-परिवार के लोगों से फोन पर संपर्क बनाए रखें। कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आज अच्छी प्रगति करेंगे। क्या न करें - आज जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में आज नहीं उलझना चाहिए। शॉर्टकट अपनाएंगे तो धन हानि हो सकती है। कोई अवसर मिलेगा।

तुला (Libra) : आज इस आपको कोई पार्ट टाइम काम भी मिल सकता है। रोमांस और रिश्तों के क्षेत्र में सब कुछ बहुत ही सहज रहेगा। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका आज आपको मिल सकता है। क्या न करें - आज आप एक साथ कई रास्तों पर चलने की कोशिश न करें। कंफ्यूजन पैदा हो सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आज मेहनत अधिक है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अगर आपको अपनी नियमित दिनचर्या से मुक्ति मिल सकती है। आपको कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। आज आप किसी समस्या को जल्दी ही सुलझा लेंगे। क्या न करें - आज किसी अनजाने डर से चिंता रहेगी। सड़क पर सावधानी से चलें। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है।

दैनिक राशिफल 4 दिसंबर : वृश्चिक राशि वाले... आज किसी अनजाने डर से चिंता रहेगी,सड़क पर सावधानी से चलें

धनु (Sagittarius) : आज आप अपने क्षेत्र में दूसरों से आगे निकलने के प्रति बहुत उत्सुक रहेंगे। नई चुनौतियां आपको नए उत्साह से भर सकती है। क्या न करें - आज आप सामने आने वाली समस्याओं को बाधा मानने की बजाय उनसे कुछ अनुभव लेने की कोशिश करें। पैसों से जुड़े खास फैसले आज न लें तो ही अच्छा है।

मकर (Capricorn) : जो जरूरी काम है वो आज अधूरे भी हो सकते हैं। आज सगे-संबंधियों से ही आपको धोखा हो सकता है। निर्माण कार्य में खर्चा होने की संभावना है। क्या न करें - विवाद या बहस में पड़कर आप अपने लिए कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। नया काम आज न करें और कहीं पैसा भी न फंसाए।

कुंभ (Aquarius) : आज आपका पार्टनर ज्यादा ही संवेदनशील हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अच्छा समय है। क्या न करें - आज विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। पैसों के मामलों में आज दूसरों के साथ आपके संबंध बिगड़ भी सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज कामकाज ज्यादा होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऑफिस में माहौल हल्का-फुल्का बना रहे। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा। क्या न करें - आज आप सोच समझकर बोलें। आज आपके इरादे और सोच-विचार पार्टनर को अच्छे नहीं भी लगें। पार्टनर के सामने कोई फरमाइश न रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 दिसम्बर : मीन राशि वालों...खुशखबरी, अच्छा समय आपकी जिंदगी में आने ही वाला है

आर्थिक राशिफल 2 से 8 दिसम्बर : तुला राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर मार्केट निवेश के लिए शानदार है यह सप्ताह

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk