कैसा रहेगा ये साल - इस साल काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आपकी सेवा या गुणवत्ता से संबंधित प्रश्न खड़े होंगे। उसकी स्थिति सुधारने में आपका अधिकतर समय निकल जाएगा। व्यवसायिक मोर्चे पर किसी भी नई शुरुआत के लिए यह साल बेहद अच्छा है।
Born Today : Neena Gupta, Actress
मेष (Aries) : आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत अधिक रहेगी। आप लोगों के साथ मेल जोल करेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
वृष (Taurus) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें अन्यथा आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे।
मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपके लिए छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- आज बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।
कर्क (Cancer) : आज आपको आपके परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद ना करें।
सिंह (Leo) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी ना बरतें।
कन्या (Virgo) : आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।
बेजन दारूवाला राशिफल 30 जून से 06 जुलाई : अपने खर्चों के बारे में थोड़ा सोचना होगा, ले सकते हैं कुछ इंपॉर्टेंट डिसीजन
आर्थिक राशिफल 30 जून से 06 जुलाई : नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी लाभकारी हैं, लेकिन निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें
तुला (Libra) : आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। स्वयं में ही उलझे रहेंगे। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे मुद्दा ना बनाएं और ना किसी बहस का हिस्सा बनें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें- आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें।
धनु (Sagittarius) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। धन खर्च बढ़ेगा। क्या न करें- आज आपमें दिखावे का भाव रह सकता है, बेहतर होगा कि अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं।
मकर (Capricorn) : आज कुछ नए खर्चे होंगे। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। यात्राओं में थकान बढ़ सकती है। क्या न करें- आज यात्रा के दौरान असावधानी ना बरतें।
कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपको परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें।
मीन (Pisces) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। पूरे दिन आपका मन अन्य बातों पर रहने वाला है। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को बचाना होगा।
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk