कैसा रहेगा ये साल - आमदनी में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में मान-सम्मान तथा यश-कीर्ति मिलेगी। विदेशगमन की संभावना होगी। कर्ज कम होगा तथा बचत कर सकेंगे। शत्रु तथा विरोधी परास्त होंगे। कोई बड़ा ऑर्डर अथवा डील हाथ से निकल जाने की संभावना रहेगी।

Born Today : Monica bedi, Actress & TV Host

दैनिक राशिफल 18 जनवरी : वृष राशि वाले... आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है,खर्च पर नियंत्रण रखें वर्ना आगे होगी परेशानी

मेष (Aries) : जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी करेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज अभी कुछ और अधिक मेहनत लग सकती है। जुए और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें।

वृष (Taurus) : आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- बच्चों की तरफ से कुछ अच्छे समाचार के संकेत हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें वर्ना आगे परेशानी होगी।

मिथुन (Gemini) : आज मित्रों-परिवारीजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। क्या न करें- आपको संतान से संबंधित मामले परेशान कर सकते हैं। गर्भवती महिलाएं भी अपना ध्यान रखें।

कर्क (Cancer) : व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। संतान की प्रगति से संतोष रहेगा। क्या न करें- ब्लडप्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं में अपना ध्यान रखें।

सिंह (Leo) : जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश व कीर्ति मिलेगी। क्या न करें- बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखें। मनमुटाव से बचे रहेंगे।

कन्या (Virgo) : परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें।

तुला (Libra) : आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको सलाह है कि किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न करें। क्या न करें- आज वाद-विवाद हो सकता है। नए कार्य आरंभ न करें, शेयर-सट्टे में निवेश न करें।

धनु (Sagittarius) : भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। आप वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह कर आगे बढ़ सकते हैं। क्या न करें- मौसमी बीमारियों के मामले में विशेष ध्यान रखें।

मकर (Capricorn) : शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। आज आप मित्रों या परिजनों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। क्या न करें- अपने महत्वपूर्ण विचार दूसरों से शेयर न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगडऩे की संभावना है। क्या न करें- आज गिरने-लगने से सावधानी रखें। विशेष सावधानी रखनी होगी।

मीन (Pisces) : आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। क्या न करें- किसी भी प्रकार के निवेश से दूर ही रहें। लाभ में रुकावट आएगी, लेकिन अंतत: आपको सफलता मिलेगी।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk