कैसा रहेगा ये साल - इस साल बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। आप खुशमिजाज रहेंगे। सेहत भी दुरुस्त रहेगी।आप पर काम का बोझ अधिक है और इस वजह से आपके करीबी आपसे खफा हो सकते है।अपने साथी और परिवार के लिए भी समय निकालें। छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में माता-पिता या किसी बड़े से विवाद हो सकता है। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों।

Born Today : Rani Mukerji, Film actress

दैनिक राशिफल 21 मार्च : कर्क राशि वाले... होली पर सम्मान में वृद्धि होगी,लेकिन दिमाग में द्वंद रहेगा और पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है

मेष (Aries) : आज धन की आमद सामान्य रहेगी लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें - आज अनावश्यक विवादों में ना उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक ना पहुंचे।

वृष (Taurus) : आज सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। विदेश जाने के लिए यदि लम्बे समय से तैयारी कर रहें हैं तो इंतजार अब खत्म होगा। क्या न करें - आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेगा अतः थोड़ी सावधानी बरतें। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

मिथुन (Gemini) : आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर यात्रायें फलदायी होंगी। क्या न करें - आज जीवन साथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है। अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।

कर्क (Cancer) : आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद रहेगा। परिस्थिति वश घर से दूर जाना पड़ सकता है। क्या न करें - यदि मधुमेह, थॉयरॉइड या ओबेसिटी जैसी समस्या हो तो विशेष ध्यान रखें। अधिक मीठे का सेवन ना करें।

दैनिक राशिफल 21 मार्च : कर्क राशि वाले... होली पर सम्मान में वृद्धि होगी,लेकिन दिमाग में द्वंद रहेगा और पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है

सिंह (Leo) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें - आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और अपने को सोचने का समय दें। कोई भी निर्णय तुरंत ना लें।

कन्या (Virgo) : आज धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगों की संगति मिलेगी। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज शत्रुओं पर हावी होंगे फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। सदैव सजग रहें और कोई छोटी समस्या जानकर भी तुरंत सतर्क हो जाये।

तुला (Libra) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है।अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। क्या न करें - आज किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है अतः सावधानी बरतें। काम में जरा भी लापरवाही महंगी साबित होगी अतः सावधानी अपेक्षित है।

वृश्चिक (Scorpio) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहें हैं तो अच्छा समय है सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। क्या न करें - इस सप्ताह यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें क्योंकि घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। बिना वजह के झगड़ों से दूर रहें।

दैनिक राशिफल 21 मार्च : कर्क राशि वाले... होली पर सम्मान में वृद्धि होगी,लेकिन दिमाग में द्वंद रहेगा और पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है

धनु (Sagittarius) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा।आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। क्या न करें - आज अचानक खूब धन मिल जाये इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें। बहुत सावधनी बरतें।

मकर (Capricorn) : आज जीवन साथी से सहयोग तथा लाभ की सम्भावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज जीवन साथी से अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं।भाग्य साथ है फिर भी जोखिम ना उठायें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। यात्रायें लाभकारी होंगी। क्या न करें - आज झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से सम्बन्ध तनाव पूर्ण हो सकता है, अतः सोच विचार कर बोलें।

मीन (Pisces) : आज अपने से उच्च पदस्थ लोगों का साथ और समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बढ़े बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें - आज अपने से उच्च अधिकारी या सरकार से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मन-बुद्धि को संयत रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च : कुंभ राशि वाले... वक्त आ गया है खूब कमाने का, इस हफ्ते काम और मौज-मस्ती दोनों करेंगे

आर्थिक राशिफल 17 से 23 मार्च : मेष राशि वाले... नौकरी, व्यापार और शेयर बाजार में कमाल करेंगे, जश्न मनाने का वक्त है

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk