कैसा रहेगा ये साल -  इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा न करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है।

Born Today- Shivraj Singh Chouhan, Politician

मेष (Aries) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में साहस न खोएं।

वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। छात्रों को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट न होने दें।

मिथुन (Gemini) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर संयम न खोएं। धैर्य से काम लें।

दैनिक राशिफल 5 मार्च : कर्क राशि वाले... नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा,बिजली के उपकरणों से दूर रहें

कर्क (Cancer) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें। दूसरों की बातों को बुरा न मानें।

सिंह (Leo) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करनी होगी। क्या न करें- किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें।

कन्या (Virgo) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। मित्रों से सलाह-मशविरा करें।

तुला (Libra) : धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार न दें वरना वापस नहीं मिलेगा।

दैनिक राशिफल 5 मार्च : कर्क राशि वाले... नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा,बिजली के उपकरणों से दूर रहें

वृश्चिक (Scorpio) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में न पड़ें। समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद न खड़ा हो।

धनु (Sagittarius) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहïा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें।

मकर (Capricorn) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास न करें।

कुंभ (Aquarius) : किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

मीन (Pisces) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कार्यस्थल में किसी से विवाद न करें। वरिष्ठों की बातों को अनसुना न करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk