- फन, फिटनेस और एनवॉयरमेंट अवेयरनेस के लिए साइक्लिंग करेगी रांची

- 5 नवंबर को मोरहाबादी मैदान से निकलेगा साइकिल के दीवानों का कारवां

RANCHI (29 Oct) : 'फॉ‌र्च्यन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल', 'तिरंगा अगरबत्ती' व 'दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट' बाइकॉथन 9.0 रिलोडेड में अब सिर्फ छह दिन शेष रह गये हैं। पांच नवंबर को साइक्लिंग के दीवानों का कारवां मोरहाबादी मैदान से निकलेगा। इस दौरान हजारों की संख्या में रांची के लोग फन, फिटनेस और एनवॉयमेंट अवेयरनेस का संदेश देते हुए बाइकॉथन में शामिल होंगे।

दस काउंटर्स में उपलब्ध है फॉर्म

सिटी के दस काउंटर्स में फॉर्म उपलब्ध कराए गये हैं। आप भी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें। इस अवेयरनेस रैली में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। सिटी के लोगों में बाइकॉथन को लेकर क्रेज बढ़ गया है। लोग हर रोज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ओपेन काउंटर्स और 'दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट' के दफ्तर में संपर्क भी कर रहे हैं।

आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ शुरू होगा कार्यक्रम

संडे को सुबह सात बजे बाइकॉथन की शुरुआत सांस्कृति कार्यक्रमों से होगी। कई ग्रुप इस दौरान डांस व प्ले प्रस्तुत करेंगे। बाइकॉथन का कारवां मोरहाबादी मैदान से निकलेगा। मेन रोड से सुजाता चौक होते हुए यह पुन: मोरहाबादी मैदान पहुंचेगा। साइकिल रैली की समाप्ति के बाद भी कई तरह के ईवेंट्स भी होंगे। सुबह सात बजे से यह रैली शुरू होगी। पूरा कार्यक्रम ख् घंटे में समाप्त होगा।