-मंगलवार की रात आठ बजे मारी गोली

-उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर की है घटना

-डांस सिखाने के बाद एक स्टूडेंट को उसके घर छोड़ने जा रहे थे

JAMSHEDPUR: उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर निवासी सुमित गोराई (क्9) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की रात 8 बजे की है। सुमित गोराई डांस ट्यूटर थे और मंगलवार की शाम डांस सिखाने के बाद एक स्टूडेंट को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद सुमित को टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल सुमित की घर से करीब क्00 मीटर की दूरी पर है।

लव-कुश ने मारी है गोली!

हॉस्पिटल ले जाने के दौरान घायल सुमित ने अपने भाईयों को बताया है कि लव-कुश नामक दो युवकों ने गोली मारी है। सुमित के भाई और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी पुलिस को दी है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को बताया है कि सुमित के घर के ठीक क्00 मीटर की दूरी पर किसी के साथ उसका विवाद हो रहा था। हल्ला-गुल्ला सुनकर लोग बाहर निकलते की इसके पहले ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गई। गोली सुमित को लगी थी। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गए। सुमित अपने घर के ठीक क्00 मीटर पहले तड़प रहा था। स्थानीय लोगों ने सुमित के घरवालों को इसकी सूचना दी। परिजनों के सहयोग से सुमित को टीएमएच हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

जांच में जुटी पुलिस

लव-कुश की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि इस संबंध में पटमदा डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या कारण आपसी विवाद ही लग रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।

पेशे से ट्यूटर सुमित गोराई की मौत गोली लगने से हो गई। जैसा कि सुमित के परिजनों ने बताया है कि घायलावस्था में सुमित ने लव-कुश के द्वारा गोली मारने की बात कह रहा था। इसी को आधार मानते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

-अमित कुमार, डीएसपी, पटमदा