मुंबई। बांद्रा के एक पॉपुलर कैफे से बाहर निकलती हुई फातिमा सना शेख खूबसूरत फ्लावर लुक वाले सलवार सूट में बहुत ही खूबसूरत और क्यूट नजर आ रहीं थीं। यूं तो लोग उन्हें दंगल गर्ल के नाम से ही जानते हैं पर बता दें कि फातिमा ने 1997 में इश्क मूवी से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था, जिसमें आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला के साथ उन्होंने काम किया था। इसके अलावा फातिमा ने कमल हासन की मूवी चाची 420 में भी कमल और तब्बू की रील लाइफ बेटी का प्यारा सा किरदार निभाया था।
दंगल गर्ल्स फातिमा और सान्‍या का यह क्यूट और बोल्ड लुक देखा क्या?

आमिर खान की दंगल मूवी में रेसलर गीता फोगाट के रोल से भारत और दुनिया में उन्हें नई पहचान और मुकाम मिला। इस मूवी में फातिमा किसी क्यूट या हॉट एक्ट्रेस की तरह नहीं बल्कि एक बोल्ड और दमदार रेसलर के रूप में नजर आईं थीं।
दंगल गर्ल्स फातिमा और सान्‍या का यह क्यूट और बोल्ड लुक देखा क्या?

बता दें कि जल्द ही फातिमा सना शेख बॉलीवुड की एक भव्य फिल्म में नजर आने वाली हैं। जी हां आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में दर्शकों को फातिमा का एक नया करैक्टर देखने को मिलेगा।
दंगल गर्ल्स फातिमा और सान्‍या का यह क्यूट और बोल्ड लुक देखा क्या?

दूसरी और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा खार के एक सैलून से बाहर निकलती दिखाई दीं। यूं तो भले ही दंगल मूवी के बाद से सान्या सिनेमा के पर्दे से काफी दूर चली गई हैं, लेकिन वह फिर से धूम मचाने वाली हैं क्योंकि उनके पास कई बेहतरीन फिल्म प्रोजेक्ट हैं।
दंगल गर्ल्स फातिमा और सान्‍या का यह क्यूट और बोल्ड लुक देखा क्या?

सूत्रों के मुताबिक सान्या मल्होत्रा आजकल अपने 3 मूवी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, जो लगातार एक के बाद एक पर्दे पर नजर आएंगे। इनमें से सान्या की 2 मूवी इसी साल रिलीज होगी और बता दें कि दोनों फिल्मों में उनके बहुत ही अलग करैक्टर देखने को मिलेंगे।
दंगल गर्ल्स फातिमा और सान्‍या का यह क्यूट और बोल्ड लुक देखा क्या?

विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म पटाखा में सान्या एक गांव की लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। यह मूवी दो बहनों की जिंदगी के आसपास घूमेगी जिसमें शादी से पहले और शादी के बाद की लाइफ देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि अपने कैरेक्टर को बेहतर बनाने के लिए सान्या ने अपना वजन 10 से 12 किलो बढ़ाया है ताकि वह अपने देसी लुक में काफी नेचुरल नजर आएं।
दंगल गर्ल्स फातिमा और सान्‍या का यह क्यूट और बोल्ड लुक देखा क्या?

इसके अलावा सान्या मल्होत्रा 'बधाई हो' मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ काम करती नजर आएंगी, जिसमें इन दोनों ही करेक्टर्स की लाइफ में आने वाले अनएक्सपेक्टेड उतार चढ़ाव और ड्रामा फिल्म को जरूर मजेदार बनाएंगे।

प्रियंका चोपडा़ ने अपने जन्मदिन पर महिलाओं को दी एक खास सौगात, बस करना होगा ये काम

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk