-राप्ती लाल निशान के पार, मगर बाढ़ का खतरा नहीं

-4 गांव बाढ़ से प्रभावित, 1 गांव मैरूंड

-अब बाढ़ नहीं संक्रामक बीमारी से है लड़ाई

GORAKHPUR: राप्ती बढ़ रही है, मगर बाढ़ का इफेक्ट कम हो रहा है। सुनकर हैरान मत होइए, क्योंकि गोरखपुर के अधिकांश एरिया में आई बाढ़ का मेन कारण राप्ती नहीं बल्कि घाघरा का ऊफान था। घाघरा अब लगातार तेजी से घट रही है। नतीजा गांव में घुसा बाढ़ का पानी भी कम हो रहा है। अब सिर्फ क्ब् गांव बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि प्रॉब्लम कम नहीं हुई है। बाढ़ खत्म हुई है तो अब संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि प्रशासन इससे निपटने का दावा कर रहा है। वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट छिड़काव के साथ दवा की व्यवस्था कराने का दम भर रहा है।

अब संक्रामक बीमारी का खतरा

गोरखपुर में अब बाढ़ की स्थिति नॉर्मल हो रही है। क्ख्ब् गांव जो बाढ़ में डूबे थे, वह बाहर निकल चुके हैं। इस टाइम सिर्फ क्ब् गांव बाढ़ से प्रभावित है। वहीं सहजनवां तहसील का गांव उत्तरी कोलिया मैरूंड है। जिन गांव में बाढ़ आई थी, वहां से पानी भले बाहर निकल गया है, मगर खतरा अभी भी बरकरार है। क्योंकि वहां रुटीन लाइफ तो नॉर्मल हो गई, मगर खतरा अब बाढ़ के बजाए संक्रामक बीमारी का सता रहा है। इन सभी गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कहीं उल्टी, दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं तो कहीं फीवर ने अपने पांव जमाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि हेल्थ डिपार्टमेंट अपनी तैयारी को लेकर संतुष्ट दिखाई दे रहा है।

तेजी से घट रही घाघरा

सैटर्डे नाइट हुई तेज बारिश के बावजूद नदियों में वाटर लेवल तेजी से घट रहा है। घाघरा का लेवल अयोध्या और तुर्तीपार दोनों जगह डेंजर प्वाइंट से नीचे आ गया है। वहीं रोहिन त्रिमोहिनीघाट और कुआनो मुखलिसपुर घाट पर भी डेंजर लेवल से नीचे हैं। हालांकि राप्ती अभी डेंजर लेवल से काफी ऊपर बह रही है। मगर संडे को राप्ती स्थिर है। मतलब अब राप्ती का वाटर लेवल भी डाउन होगा। संडे को राप्ती का लेवल 7भ्.फ्फ्0 मीटर है। जबकि राप्ती का बर्डघाट पर डेंजर लेवल 7ब्.980 मीटर है।

वर्जन-

घाघरा डाउन हो रही है तो राप्ती का वाटर लेवल स्थिर है। इससे अब बाढ़ का प्रभाव खत्म हो रहा है। अब सिर्फ क्ब् गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तैयारी की गई है, वहां संक्रामक बीमारी फैलने नहीं दी जाएगी।

सुरेंद्र राम, मुख्य राजस्व अधिकारी

अब घटने लगी नदियां

नदी - घाट - डेंजर - करंट

घाघरा - अयोध्या - 9ख्.7फ् - 9ख्.ब्म्भ्

घाघरा - तुर्तीपार - म्ब्.0क् - म्फ्.8ख्भ्

राप्ती - बर्डघाट - 7ब्.98 - 7भ्.फ्फ्0

रोहिन - त्रिमोहिनीघाट - 8ख्.ब्ब् - 8क्.फ्00

कुआनो - मुखलिसपुर - 78.म्भ् - 7भ्.ब्क्0