पेड़ को यहां से हटाया जाए

प्लीज इस पर नोटिस लिया जाए और इस पेड़ को यहां से हटाया जाए। इन्हीं बातों को लिखकर एक रिक्वेस्ट लेटर माउंट कार्मेल हाई स्कूल और पटना वीमेंस कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को भेजा गया है।

Main gate पर हैं पेड़

कॉलेज और स्कूल को मिलाकर लगभग 10 हजार स्टूडेंट्स हैं। इन सूखे पेड़ों को लेकर स्टूडेंट्स आशंकित हैं कि पता नहीं कब कोई हादसा हो जाए.पटना वीमेंस कॉलेज के मेन गेट पर ही पांच पेड़ हैं। रख रखाव के कारण सभी पेड़ सूख चुके हैं। इस पेड़ के नीचे ही कॉलेज से निकल कर गल्र्स खड़ी होती हैं और ऑटो के लिए वेट करती हैं। माउंट कार्मेल स्कूल की कई बसें भी इन्हीं पेड़ों के नीचे खड़ी रहती हैं। इसके अलावा मेन रोड होने के कारण इस ओर से सैकड़ों गाडिय़ां गुजरती है।

काफी पुराने हैं ये पेड़

ये पेड़ काफी पुराने हैं। लगभग 15 साल पहले लगाए गए थे। सड़क के किनारे लगे ये पेड़ शीशम के हैं। इस संबंध में तरुमित्र आश्रम के हेड फादर रॉबर्ट ने बताया कि सालों पहले बेली रोड पर प्लांटेशन किया गया था। इसी के तहत इन पेड़ों को लगाया गया था। बेली रोड के उन तमाम पेड़ों में काफी को सड़क चौड़ीकरण के कारण काट दिया गया। कुछ अभी बचे हैं।

Pollution के कारण सूख गए

इस पेड़ के सूखने की मेन वजह पॉल्यूशन है। बेली रोड पॉल्यूटेड एरिया में आता है। चंूकि ये पेड़ काफी पुराने थे और इसकी देख रेख नहीं हो पाई, इस कारण ये पेड़ सूख गए। इस संबंध में पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट नवीन कुमार ने बताया कि पॉल्यूशन का लेवल इतना अधिक हो गया है कि अगर पेड़ों की देख-भाल सही से नहीं की गई तो सभी इसी तरह सूख जाएंगे।

हां, हमारे पास कंप्लेन आई है। जल्द ही उसे देखकर हटाने की कार्रवाई करेंगे। पुराने पेड़ों की खोज चल रही है। इसे हटाने की शुरुआत होगी।

एसएस चौधरी, मुख्य वन संरक्षण, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट.