34 स्टूडेंटस की टॉप-10 मेरिट में 24 लड़कियों का कब्जा

टॉप 5 में भी लड़कियां ही काबिज

Meerut। सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराते हुए लड़कों को मात दी हैं। ऑल इंडिया में जहां लड़कों का पास प्रतिशत 78.9 रहा है। वहीं लड़कियां 9. 39 प्रतिशत से आगे रहीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.31 रहा। यूपी स्टेट जिसमें 15 जिले शामिल हैं। इसमें भी लड़कियों की स्थिति लड़कों से कहीं बेहतर रही। लड़कों का पास प्रतिशत 70.21 रहा वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 83.45 रहा। 10.24 प्रतिशत का फासला रखकर लड़कियों ने खुद को बेहतर साबित कर दिया। इस दौरान 44620 लड़कों में से 31326 लड़के पास हुए हैं जबकि 28,687 में से 23939 लड़कियां पास हुई। देशभर में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान भी जहां लड़कियों ने हासिल किया वहीं । जिले के टॉप 10 की 34 स्टूडेंटस की मेरिट लिस्ट में 24 जगहों पर लड़कियों ने कब्जा किया। शीर्ष 5 में भी लड़कियां ही काबिज रही।