-डीएवी पीजी कॉलेज में मतदाता जागरुकता पर हुआ सेमिनार

VARANASI: लोकतंत्र में मतदान पब्लिक की ताकत है। गवर्नमेंट बनाने में पब्लिक अपना पार्टिसिपेशन वोट के जरिए कर सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति को आवश्यक रूप से वोटिंग करना चाहिए। साथ ही इसका यूज हमें अपने विवेक से करना चाहिए। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को डीएवी पीजी कालेज में शनिवार को आयोजित 'कैसा मतदाता, भाग्य विधाता' विषयक सेमिनार में यह विचार सामने आया। मुख्य वक्ता प्रिंसिपल डा। सत्यदेव सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की सोच यूथ के थ्रू देश की तस्वीर बदलने की थी। ऐसे में युवाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। देश के हालात व परिस्थितियों का भी युवाओं को भान होना चाहिए। विशिष्ट वक्ता डा। प्रवेश भारद्वाज ने कहा कि आम जनता को लोकतंत्र में मिले अधिकार का उपयोग करना होगा। तभी देश का विकास संभव है। अध्यक्षीय उद्बोधन में आइक्यूएसी के कन्वीनर डा। विमल शंकर सिंह ने कहा कि वोट दीजिए, मत का दान न करें। अर्थात् सोच-समझ कर रिप्रेंजेटेटिव का सेलेक्शन करना चाहिए। इस अवसर पर डा। प्रतिभा मिश्र, डा। अरूण कुमार श्रीवास्तव, डा। शिव बहादुर सिंह, डा। स्वाति सुचरिता नंदा, गौरव, राहुल, शुभम व रजत ने विचार व्यक्त किया। संचालन अब्दुला ने किया।