छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जमशेदपुर सर्किल में डीएवी बिष्टुपुर का जलवा रहा. इस स्कूल ने साइंस के टॉप सिक्स छात्र दिए हैं. साइंस की बात करें तो डीएवी बिष्टुपुर के छात्र हर्षित अग्रवाल व छात्रा अभिख्या त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बने हैं. कॉमर्स में डीएवी बिष्टुपुर की सुभ्रा आनंद 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनी है.

सभी जोन का एक साथ रिजल्ट

सीबीएसई ने इतिहास में पहली बार सभी जोन का एक साथ 12वीं का रिजल्ट प्रकाशित किया. वह भी अचानक. गुरुवार की दोपहर कई मीडिया में एक बजे रिजल्ट के प्रकाशन होने के सूचना दो घंटा पूर्व से थी. लेकिन सीबीएसई की साइट पर यह सूचना दस मिनट पहले लिंक के साथ उपलब्ध हुई. कई स्कूल बंद कर घर चले गए थे. अचानक रिजल्ट जारी होने की सूचना मिलने पर शहर के प्राचार्य दोबारा स्कूल पहुंचकर रिजल्ट का इंतजार करते. दो बजे तक स्टूडेंट वाइज रिजल्ट जारी होता रहा. लेकिन दो बजे के बाद स्कूलों को स्कूल वाइज रिजल्ट मिलना प्रारंभ हुआ. इस कारण थोड़ी परेशानी हुई लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य हो गया. शाम चार बजे तक सभी स्कूल अपने रिजल्ट देख लिए थे.

फिजिक्स में नंबर कम मिले

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में यह बात सामने उभर कर सामने आई है कि छात्रों के नंबर फिजिक्स में आशानुरूप नहीं मिले. केमेस्ट्री में भी कोई उत्साहव‌र्द्धक अंक नहीं मिला. टॉपरों ने इस बात से सहमति जताई कि फिजिक्स में नंबर कम मिले. नंबर कम मिलने का प्रमुख कारण प्रश्न पत्र कठिन रहना है.

130 छात्र हुए फेल

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में जमशेदपुर से लगभग 1800 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इसमें से प्राप्त जानकारी के अनुसार 130 छात्रों ने फेल हुए हैं.

रिकार्ड समय में जारी हुआ रिजल्ट

जमशेदपुर : सीबीएसई 12वीं के परीक्षा का मूल्यांकन 24 अप्रैल को समाप्त हुआ था और रिजल्ट 02 मई को प्रकाशित हो गया. दरअसल इसके पीछे मूल्यांकन कार्य की प्रणाली रही. मूल्यांकन कार्य के दौरान बच्चों के मा‌र्क्स सीधे सीबीएसई के इंटरनल वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे थे. इस कारण रिजल्ट बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई.

दसवीं का रिजल्ट पांच को (बॉक्स)

जासं, जमशेदपुर : सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट पांच मई को आने की संभावना है. इधर आइसीएसई का रिजल्ट भी सात मई को आएगा.

जमशेदपुर सर्किल के टॉपर्स

साइंस टॉपर

नाम - प्रतिशत - स्कूल का नाम

1. हर्षित अग्रवाल - 97 - डीएवी बिष्टुपुर

1. अभिख्या त्रिपाठी - 97 - डीएवी बिष्टुपुर

2. भ्रुति उच्छवास सेठी - 96.6 - डीएवी बिष्टुपुर

3. ज्योतिरादित्य - 96.2 - डीएवी बिष्टुपुर

4. चिराग अग्रवाल - 96.0 - डीएवी बिष्टुपुर

5. सौम्या - 95.8 - चिन्मया टेल्को

6. आयुष पोद्यार - 95.6 - डीएवी बिष्टुपुर

6. अतुल प्रवाकर - 95.6 डीएवी बिष्टुपुर

7. श्रुति झा - 95.4 - डीएवी बिष्टुपुर

8. रिया आनंद - 95.2 - डीएवी बिष्टुपुर

9. शायरी चटर्जी -94.8 - डीएवी बिष्टुपुर

9. अनिकेत सदाशिव - 94.8 - डीएवी बिष्टुपुर

10. विवेक कुमार - 94.6 चिन्मया टेल्को

........

कॉमर्स टॉपर

1. सुभ्रा आनंद - 95.8 - डीएवी बिष्टुपुर

2. आकांक्षा गर्ग - 95.4 - सेंट मेरीज बिष्टुपुर

3. अमन प्रकाश - 95.0 - चिन्मया टेल्को

4. अंजली सिंह - 94.8 - चिन्मया टेल्को

5. इशिका चांद - 94.4 - गोविंद विद्यालय तामोलिया