45 गेंदों पर जड़ा शतक

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने सबसे तेज शतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने ही देश के  बल्लेबाज रिचर्ड लेवी का रिकॉर्ड तोड़ा। लेवी ने 45 गेंद में शतक ठोका था। मिलर इस मामले में लेवी को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों में अपना पहल टी-20 शतक जड़ा। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के मारे।

इस बल्‍लेबाज ने बनाया दुनिया का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

एक ओवर में जड़े पांच छक्के

मिलर ने 19वें ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज मोहम्मद सैफुद्दीन के ओवर में लगातार पांच छक्के भी जड़े। सैफुद्दीन की पहली गेंद पर ही मिलर ने लंबा छक्का मारा। दूसरी गेंद पर सैफुद्दीन ने मिलर को और अधिक तेज डाली लेकिन मिलर ने उसपर छक्का ठोक दिया। तीसरी फुल लेंथ गेंद डाली लेकिन मिलर इसे भी बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। सैफुद्दीन ने चौथी गेंद सामान्य फेंकी जो सीधी पैड की दिशा में आई। मिलर ने इस गेंद पर भी हवाई छक्का जड़ दिया। पांचवी गेंद उन्होंने फिर से फुल लेंथ डाली लेकिन इसपर भी डेविड ने लंबा छक्का जड़ दिया। छठी गेंद पर मिलर छक्का जड़ने से चूक गए और एक रन ही ले पाए।

इस बल्‍लेबाज ने बनाया दुनिया का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

युवराज सिंह के नाम है छह छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

एक ओवर में छह छक्के मारने से मिलर चूक गए। आखिरी गेंद में महज एक रन लेने में कामयाब हो पाए। टी-20 में एक ओवर में छह छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ स्टूअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़े थे। मिलर से पहले तीन ओवर करा चुके सैफुद्दीन ने 22 रन देकर दो विकेट झटके थे। आखिरी ओवर में मिलर ने उनका सारा औसत बिगाड़ दिया। मैच के 18वें ओवर तक मिलर ने 25 गेंदों में 57 बनाए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk