-जूही कालोनी में दिन-दहाड़े लाखों की चोरी से हड़कंप

-पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड भी जांच पड़ताल में जुटी

<-जूही कालोनी में दिन-दहाड़े लाखों की चोरी से हड़कंप

-पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड भी जांच पड़ताल में जुटी

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: चोरों की नजर हर जगह है। शहर का पॉश एरिया हो गया फिर अपार्टमेंट। ट्रैफिक चौराहे के पास स्थित जूही कालोनी में चोरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी साफ कर दिया। जब इस चोरी की जानकारी घर वालों को हुई तो वह स्तब्ध रह गए। पुलिस को जानकारी दी। सिविल लाइंस पुलिस डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच पड़ताल में जुटी रही।

थर्ड फ्लोर पर रहती है फैमिली

एस पॉल जूही कालोनी में थर्ड फ्लोर पर रहते हैं। वह केबिल कंपनी में बतौर मैनेजर जॉब करते हैं। शुक्रवार की सुबह उनकी वाइफ डॉली पाल अपने बेटे को स्कूल से लेने के लिए घर से निकली थीं। क्ख् बजे तक वह अपने घर लौट आती हैं। लेकिन शुक्रवार को वह अपने बच्चे के साथ सिविल लाइंस शॉपिंग करने पहुंच गई। दोपहर में करीब एक बजे घर पहुंचीं तो उनके होश उड़ गए। मेन गेट का ताला टूटा था।

लॉकर तोड़कर ले गए ज्वैलरी

अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गई। चोरों ने रूम का लॉक तोड़ा और फिर आलमीरा व लॉकर तोड़कर उसमें रखा करीब दो लाख रुपए की ज्वैलरी और कैश उड़ा ले गए। डाली ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। उस अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी दंग रह गए। क्योंकि किसी ने दरवाजे की लॉक टूटने की आवाज तक नहीं सुनी थी। ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रख दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट को सिर्फ चोरों का फिंगर प्रिंट ही हाथ लगा। कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया अपार्टमेंट के बाहर गार्ड तो लगा है लेकिन उसे कुछ पता नहीं।