कानपुर। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने हाल ही में डीडी साइंस और इंडिया साइंस नाम के दो चैनलों का उद्धाटन किया है। ये चैनल विज्ञान और प्रौद्योगिकी की खबरें बताएंगे। विज्ञान एवं तकनीक विभाग के तहत आने वाले स्वायत्त संगठन विज्ञान प्रसार और दूरदर्शन के बीच एक समझाैते के तहत यह अनोखी पहल हुई है।
 
यहां देखें डीडी साइंस व इंडिया साइंस चैनल

डीडी साइंस डीडी नेशनल पर सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे से 6 बजे आएगा। यह हर दिन घंटे के लिए देखने को मिलेगा। वहीं इंडिया साइंस एक ऑनलाइन चैनल है। यह सभी इंटरनेट-सक्षम उपकरणों पर आसानी से देख जा सकेगा। खास बात तो यह है कि यह लाइव, शेड्यूल प्ले और वीडियो-ऑन-डिमांड साइंस प्रोग्रामिंग देता है।


इन दोनों चैनलों कुछ इस तरह के होंगे प्रोग्राम

डीडी साइंस और इंडिया साइंस चैनलों में विज्ञान आधारित वृत्तचित्र, स्टूडियो आधारित चर्चाएं, वैज्ञानिक संस्थानों के वर्चुअल वॉक थ्रू, इंटरव्यू और लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। डाॅक्टर हर्षवर्धन ने कहा 1.3 अरब के देश में वैज्ञानिक स्वभाव का विकास बहुत जरूरी है। नई पहल भारत के लिए एक राष्ट्रीय विज्ञान चैनल बनाने की दिशा में पहला कदम है।

 


एक दिन हाई टीअारपी वाले चैनल हो जाएंगे

ये दोनों चैनल लोगों को विज्ञान के लाभों को समझाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भराेसा दिलाया कि अभी दूरदर्शन पर एक घंटे के साथ शुरूआत हो रही लेकिन आगे इसे दो घंटे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद चार घंटे, छह घंटे, 12 घंटे और अंत में यह 24x7 चैनल होगा। एक दिन यह पाॅपुलर होगा और हाई TRP रेटिंग वाला 24x7 चैनल होगा।

 

डीटीएच व केबल ग्राहकों को 1 फरवरी से पहले चुनना होगा नया प्लान

ट्राई के नये आदेश के बाद ऐसे चुनें पैक, यहां देखें टीवी चैनल की दरें

 

National News inextlive from India News Desk