ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI (17 छ्वह्वद्य4) : होटल रैडिशन ब्लू में गुरुवार की सुबह एक विदेशी की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूएसए के पॉल मार्शल के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 67 साल थी। एक एनजीओ के काम के सिलसिले में पॉल मार्शल रांची आए हुए थे। इस मौत को लेकर होटल मैनेजमेंट ने शुरू में किसी को भनक नहीं लगने दी, पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम के पहुंचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई।

9 जुलाई से थे रांची में

पॉल मार्शल पिछले 9 जुलाई से रांची में थे। वह लोवाडीह में एक एनजीओ के काम के सिलसिले में आए थे। यहां वह रैडिशन ब्लू होटल के रूम नंबर 209 में ठहरे हुए थे। 16 जुलाई की रात उन्होंने होटल मैनेजमेंट को डिहाइड्रेशन होने की बात बताई थी। इसके बाद वह आराम करने अपने कमरे में चले गए। गुरुवार की सुबह जब पॉल मार्शल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल के स्टाफ ने होटल मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दूसरी चाबी से कमरा नंबर 209 को खोला गया, तो वहां पॉल मार्शल बिस्तर पर लुढ़के मिले। इसके बाद एक डॉक्टर को होटल में बुलाया गया। डॉक्टर ने बॉडी का चेकअप करने के बाद पॉल मार्शल को मृत घोषित कर दिया।

दो घंटे तक अफरा-तफरी

विदेशी पॉल मार्शल की मौत के बाद गुरुवार की दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक होटल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। होटल मैनेजमेंट की कोशिश थी कि इस मामले की भनक बाहर के लोगों को नहीं हो। इस वजह से वे किसी को भी होटल के अंदर जाने नहीं दे रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सिटी डीएसपी और अन्य पुलिस ऑफिशियल्स होटल से बाहर निकले। दोपहर दो बजे एंबुलेंस मंगाकर पॉल मार्शल की डेड बॉडी को रिम्स ले जाया गया।

पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिग

अमेरिकी पॉल मार्शल की डेड बॉडी के पोस्टमॉर्टम के मेडिकल बोर्ड बनाई गई। इतना ही नहीं पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिग भी कराई गई, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पॉल मार्शल की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण होने की वजह बताई गई।