साउथ अफ्रीका के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की है घटना
घटना साउथ अफ्रीका के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की है। जहां 28 साल के मिसीजी मैखिज को एक्सीडेंट के बाद भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसे फीनिक्स स्थित मॉर्चरी में रखा गया। जब दूसरे दिन सुबह उसका परिवार उसकी बॉडी देखने के लिए मॉर्चरी पहुंचा तो वहां सब हैरान रहे गए। जैसे ही फ्रीजर को खोला गया तो वह उठ खड़ा हुआ। डॉक्टरों ने बताया ऐसा करोड़ों में से किसी एक व्यक्ति के साथ ही होता है। जब उसकी धड़कन चली जाये और कुछ घंटो बाद वो फिर से वपास आ जाये।
मुर्दाघर में मौत के कुछ घंटो बाद जिंदा हो गया ये शख्‍स
परिवार ने लगाया अस्पताल पर लापरवाई का आरोप
मैखिज की फैमिली ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके ठीक ईलाज ना करने की वजह से ऐसा हुआ है। मैखिज की बहन ने बताया कि पांच दिसंबर को एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोतिष कर दिया था जिसके बाद उसके बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर में रखा गया। जब फ्रीजर खोला गया तो वो जीवित था।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk