पानी के विवाद में रविवार को जलाए गए युवक की हुई मौत

ALLAHABAD: आग के हवाले करने से झुलसे सेल्समैन रूपचंद्र उर्फ गोलू की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनो का धैर्य शनिवार को उस वक्त जवाब दे गया जब पोस्टमार्टम के बाद गोलू की बॉडी घर पहुंची। फौव्वारा चौराहे पर शव रख चक्का जाम कर दिए। जाम लगाने की खबर सुनते ही फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

पुलिस ने किया जाम से इंकार

रविवार को हुए पानी के विवाद में केरोसिन डाल कर गोलू को आग के हवाले कर दिया गया था। आग में वह गंभीर रूप से झुलस गया था। गंभीर हालत में उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में गोलू की पत्‍‌नी तनु ने जेठानी के बेटे मन्नू, मन्नू की मां, डीके व सलीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने गुरुवार को भी कर्नलगंज थाने का घेराव कर उग्र प्रर्दशन किया था। फिर भी पुलिस नामजद होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिससे नाराज परिजनों के साथ फौव्वारा चौराहे पर शव रख कर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया।

क्षेत्र में चक्का जाम जैसी कोई खबर नहीं है, न ही ऐसा कुछ हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमें प्रयास कर रही हैं।

अवधेश प्रताप सिंह

इंस्पेक्टर