- गले और पैर पर चोट के गंभीर निशान

- किन्नर बनकर नेग भी वसूलता था मृतक

GORAKHPUR: गोला इलाके के पक्का बाजार के पास सरयू नहर तट पर एक युवक का शव मिला। गले और पैर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहनावे के आधार युवती के शव होने की पुष्टि की। लेकिन बाद में जांच होने पर उसकी पहचान बाहपुर गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया। अभिषेक आर्केस्टा ग्रुप में नाचने का भी काम करता था और क्षेत्र में किन्नर बनकर नेग भी वसूलता था। वह हमेशा युवती के पहनावे में रहता था और बाल भी बड़े रखता था। गुरुवार सुबह सूखे नहर के किनारे ग्रामीणों ने उसका शव देखा और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची ने शव के शिनाख्त की कोशिश की तो दोपहर बाद एक ग्रामीण ने उसकी शिनाख्त कर दी। घरवाले भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।