लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटना सुबह करीब 6.30 बजे की है। घायल लड़कों में गणेश दुकान का सेल्समैन है, जबकि रितेश कुमार और शेखर सुमन लोयला हाई स्कूल के क्लास इलेवन का स्टूडेंट है। मंगलकांत बीडी पब्लिक के 12वीं का स्टूडेंट है। गणेश और रितेश की हालत काफी गंभीर है और दोनों आईसीयू में भर्ती हैं. 

गणेश को मारी टक्कर, फिर
 घायल रितेश के चाचा संजय कुमार सिंह ने नर्सिंग होम में बताया कि हाईकोर्ट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्वीफ्ट कार ने कार्लाे के पास गणेश नामक एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बार कार चला रहा युवक तेजी से कार भागने की फिराक में समाने से आ रहे रितेश, मंगलकांत और शेखर सुमन को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कार चला रहे युवक को पकड़ लिया। तब तक एसके पुरी थाने की पुलिस आ गई। कार को पुलिस ने जब्त किया और युवक को भी साथ ले गई। दक्षिणी एसके पुरी निवासी गणेश बोरिंग रोड स्थित एक क्रॉकरी दुकान में काम करता है। सुबह अपनी दुकान पर जा रहा था। घायल मंगलकांत और शेखर जपला झारखण्ड के रहने वाले हैं, पटना में वे दक्षिणी एसकेपुरी में रहता है, जबकि रितेश पटेल नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में रहता है।

कोई कंप्लेन नहीं
उधर, इस संबंध में जब एसके पुरी थाना ने बताया कि पुलिस गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी चलाने वाला नहीं पकड़ा गया। कोई कंप्लेन भी नहीं की गई है। थानाध्यक्ष भगवान प्रसाद ने बताया कि कोई कंपलेन करेगा, तब ही कार्रवाई होगी। पहले तो जख्मी लोगों की जान बचानी जरुरी थी।