- आई फॉलोअप

-डीलर संजय हत्याकांड में पुलिस को मिले कई अहम सुराग

-भाभी संतोषी देवी से पूछताछ के बाद पीआर बांड पर पुलिस ने छोड़ा

RANCHI: बुधवार की रात गोंदा थाना क्षेत्र की हातमा बस्ती में राशन डीलर फ्भ् वर्षीय संजय कुमार की हत्या का राज जल्द खुलने वाला है। पुलिस को घटनास्थल से अपराधियों के जूतों व दीवारों पर लगे खून के धब्बे में उनकी उंगलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि जिसने भी संजय कुमार की हत्या की है, वो या तो संजय को जानते थे या परिवार से अच्छी तरह परिचित थे।

अपराधियों का हुलिया मिला

पुलिस ने पूछताछ के बाद संजय कुमार की भाभी संतोषी देवी व उसकी पुत्री को पीआर बांड पर छोड़ दिया है। संतोषी देवी अपराधियों का हुलिया पुलिस को बता दिया है। मामले में सिटी एसपी जया रॉय ने उनसे पूछताछ की है। गौरतलब हो कि युवक की हरकतों से आजिज आकर छात्रा ने दो किलोमीटर स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। वहीं परिजनों ने यह भी बताया कि अरशद की छेड़खानी से बचने के लिए बेटी को कंप्यूटर क्लास भी छुड़वा दी गई थी।

घर में घुस कर किया था हमला

गौरतलब हो कि राशन डीलर संजय कुमार की बुधवार की देर रात तीन अपराधियों ने घर में घुस कर हत्या कर दी थी। डीलर पर चाकू व दाउली से वार किया गया था। रिम्स में इलाज के क्रम में संजय ने दम तोड़ दिया था। हत्याकांड में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला कहीं पारिवारिक या संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ नहीं न है।