DEHRADUN:

उत्तराखंड क्त्रांति दल (पी) के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार के छोटे बेटे राकेश (ख्9) की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राकेश को चार दिन पहले डेंगू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि विभागीय स्तर पर डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी है। शुक्रवार शाम बल्लूपुर चौक के पास स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। उनके पारिवारिक मित्र व पार्टी नेता एनके गुसांई ने बताया कि राकेश की कई दिनों से तबीयत खराब थी। जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में शि ट किया गया था। यहां भी उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। शुक्त्रवार रात करीब नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। प्रदेश में डेंगू से यह तीसरी मौत मानी जा रही है। इससे पहले राजधानी दून में ही दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। प्रभारी सीएमओ डॉ। वाईएस थपलियाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।