सारनाथ के बुद्धा नगर कालोनी में हुई घटना

VARANASI

सारनाथ के बुद्धा नगर कालोनी में शनिवार की शाम मकान निर्माण में लगे छेदी राजभर (फ्ब्) की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि चिरईगांव निवासी निहूरी (म्0) और बरईपुर के जितेंद्र राजभर (ख्ख्) गंभीर रूप से झुलस गए। इससे गुस्साए गांव वालों ने गंज गांव के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। मृतक भी इसी गांव का निवासी था। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। कालोनी में हिटलर सिंह का मकान बन रहा है। ठेकेदार संजय यादव काम करा रहा है। उसी दौरान छेदी लोहे की सीढ़ी दीवार पर लगाकर चढ़ रहा था। इसी बीच सीढ़ी ऊपर से गुजरे क्क् हजार वोल्ट के बिजली के तार से टच हो गया।

बालगृह से बच्ची को ले भागी बहन

लंका के नगवा स्थित शांति निकेतन बाल गृह से शनिवार को दस साल की अनंता पांडेय को उसकी बहन और उसके साथ आये लोग उठा ले गए। इस बच्ची को ख्0 अप्रैल ख्0क्फ् को उसकी बहन रीना तिवारी व बहनोई गोपाल तिवारी ने बाल गृह में छोड़ा था। उन्होंने बताया था कि उसके पिता का पैर कट गया है और मां मुंबई में रहती है। उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। लेकिन पिछले कुछ दिन से दोनों उस बच्ची को ले जाना चाह रहे थे।

संस्था की संचालिका आशा पांडेय ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था तो उन्होंने बच्ची को माता-पिता को सौंपने का आदेश दिया था। इस बीच बच्ची की बहन, उसका लड़का सहित करीब दर्जन भर लोग पहुंचे और गार्ड को धक्का देते हुए बच्ची को जबरन साथ ले गए। इस मामले में बाल गृह ने पुलिस को सूचना दे दी है।