एक मां और बेटे को हाइवे पर झरना नाले के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुलारी 50 साल पत्नी बिहारी पचौखरा फिरोजाबाद कर है। दुलारी अपने बेटे दीपक के साथ नरायच फाउन्ड्री नगर में आई। दीपक के पास पचौखरा घर से वापस जल्दी आने का फोन आ गया। दुलारी बेटे दीपक को लेकर रात बारह बजे ही बाइक से चल दी। दुलारी को रात में जाने के लिए उसके रिश्तेदारों ने काफी मना किया। लेकिन, बाइक से दोनों रामबाग होते हुए हाइवे पर चल दिए। मां ने दीपक बाइक धीरे चलाने का कहा। दोनों चलकर अभी नाला झरना के पास ही पहुंचे थे। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। सिटी से लौट रहे दूधियों  ने पुलिस कन्ट्रोल रूम क ो सूचना दी। पुलिस ने दोनों को पंचनामा भर कर पीएम हाउस भेज दिया।