यह थी घटना
जाकिर कॉलोनी में रहने वाला इमरान पुत्र वाहब की आरटीओ के सामने इमरान स्टील्स वक्र्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे इमरान अपने पिता वाहब के साथ बैठा खाना खाने की तैयारी में था। अभी खाना भी शुरू नहीं किया था कि दो युवक आए। इनमें से एक के हाथ में पिस्टल था। उसने आते ही इमरान व वाहब पर गोलियां दाग दी थीं। इमरान को पेट में गोली लगी थी और एक गोली वाहब के कान को छूती हुई निकल गई.

ईश्क ने ले ली जान
इमरान और इसके पिता को तुरंत संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इमरान की हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सेक्टर बारह में हुए दोहरे कत्ल के आरोपी नदीम का भाई है। नदीम की पत्नी शैला के इमरान के साथ संबंध थे। इसके चलते ही नदीम ने अपनी सास शाहजहां बेगम और पत्नी शैला को मौत के घाट उतार दिया था। नदीम कत्ल के आरोप में जेल में है। इस केस में हत्या के लिए उकसाने के आरोप में इमरान भी जेल गया था। इसका बदला लेने के लिए नदीम के भाई जावेद ने इमरान और उसके पिता को गोली मारी थी। फिलहाल कातिल तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है.