संगम में नहाते समय श्रद्धालु व घर के बाथरूम में महिला लगी ठंड

PRAYAGRAJ: दिन में कड़ी धूप और रात में ठंड कातिल हो चुकी है। कोल्ड स्ट्रोक से संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालु की मौत हो गई। उधर, घर के बाथरूम में नहा रही महिला की ठंड लगने से मौत हो गयी।

बिहार और नैनी के हैं मृतक

बिहार के बेतिया थाना लौरिया स्थित छूवर छाप गांव निवासी बलदेव (55) शुक्रवार को कुंभ मेला पहुंचे। शनिवार को वह संगम स्नान कर रहे थे। इस बीच उन्हें ठंड लगी और वहीं बेहोश हो गए। घाट पर लगी पुलिस उन्हें अस्पताल पहुंचाई। जहां इलाज के दौरान करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। इसी तरह नैनी एरिया के महेवा मोहब्बतगंज निवासी अमित सिंह की पत्‍‌नी सुमित्रा देवी (22) बाथरूम में स्नान कर रही थी। अचानक ठंड लगी और वे बाथरूम में बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल बेली अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।