-पुलिस भर्ती के लिए 34वीं वाहिनी में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत, दौड़ पूरी करने के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

- दो अन्य की हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, भीषण गर्मी के दौरान भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठने लगे सवाल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

बड़ी उम्मीदों के साथ मां बाप की आंखों का तारा मोहित तन पर खाकी वर्दी पहनने की चाहत लेकर पुलिस भर्ती में हिस्सा लेने भुल्लनपुर पीएसी आया था। दिन रात मेहनत करने का नतीजा ये हुआ कि 23 साल के मोहित ने 4800 मीटर की दौड़ पूरी कर ली और दौड़ में पास भी हो गया लेकिन उसकी ये खुशी कुछ देर की ही थी। दौड़ में पास होने के बाद ग्राउंड में ही रेस्ट कर रहे मोहित की अचानक तबीयत बिगड़ी और वो बेसुध होकर गिर पड़ा। वहां मौजूद अभ्यर्थी और पुलिस वाले उसे लेकर अस्पताल भागे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मोहित जिंदगी की दौड़ में हार गया था। मामला है भुल्लनपुर पीएसी स्थित 34वीं वाहिनी का। यहां गुरुवार को पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए दौड़ पूरी करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से मोहित तिवारी ने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य अभ्यर्थियों की भी हालत खराब है। जिनको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हो गया बेहोश

फतेहपुर के भदउआ कसेरू गांव का रहने वाला मोहित गुरुवार की सुबह भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए आया था। उसके साथ के कुछ लड़कों ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे उसके भर्ती ग्राउंड में दौड़ना शुरू किया और निर्धारित वक्त में उसने दौड़ पूरी कर ली। दौड़ पूरी करने के बाद उसे पीएसी के जवानों ने सेलेक्ट हुए लड़कों के साथ साइड में बैठने को कहा। मोहित बैठा ही था कि उसे उल्टी होने लगी और वो बेसुध हो गया। जिसके बाद उसे लोग लेकर मंडलीय अस्पताल भागे। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

कईयों की बिगड़ी थी हालत

भर्ती के दौरान हुई इस मौत के बाद ये सवाल उठने लगा है कि इतनी गर्मी और तेज धूप में दौड़ कराने की जरूरत ही क्या थी? क्योंकि मोहित के साथ और भी कईयों की हालत बिगड़ी थी। इनमे प्रतापगढ़ के देवेन्द्र शुक्ल और शमीम खां भी हैं। दोनों को मोहित के साथ मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां दोनों का इलाज जारी है।