तो ट्रैफिक कंजेशन नहीं होगा
सिटी में टू व्हीलर, फोर व्हीलर्स, ऑटो और ट्रक की संख्या एक साथ जोड़ें तो डेली सडक़ पर लगभग एक लाख व्हीकल्स चलती हैं। इनमें, लगभग 18 हजार ऑटो, 40 हजार बाइक, 20 हजार कार और बाकी के हेवी व्हीकल्स शामिल हैं। बाइक और कार की बात करें तो डेली साकची और बिष्टुपुर में शॉपिंग के लिए लगभग 30 हजार लोग बाइक से और 15  हजार लोग कार से आते हैं। बिष्टुपुर और साकची मार्केट में डेली शॉपिंग के लिए आने वाले लोगों की संख्या 3 लाख से भी ज्यादा है। ये सिटी के डिफरेंट एरियाज से आते हैं। अगर हम इन व्हीकल्स को शॉपिंग मॉल्स वाले एरियाज में डिसेंट्रलाइज्ड करें तो व्हीकल्स से आने वालों में आदित्यपुर, सोनारी, टेल्को, कदमा, सिदगोड़ा, बारीडीह, जुगसलाई, मानगो और गोलमुरी एरियाज से शॉपिंग के लिए बिष्टुपुर और साकची आने वाले लोगों की संख्या लगभग 30 हजार होती है। अगर ये लोग आदित्यपुर मोड़, सोनारी और गोलमुरी में बन रहे शॉपिंग मॉल तक रुक जाएं तो बिष्टुपुर और साकची आने वाली व्हीकल्स की संख्या आधी से भी कम हो जाएगी।

4 लेन की जगह 2 लेन हो गई है सडक़
एक समय था जब इस रोड पर 80 की स्पीड में गाडिय़ां चलती थी। अब लगता है जैसे फोर लेन रोड टू लेन हो गई है। आधी सडक़ पर तो गाडिय़ां लगी रहती हैं। बिष्टुपुर मेन रोड के बारे में ऐसा ही कहते हैं सिटी के ट्रैफिक डीएसपी राकेश मोहन सिन्हा। इसके साथ ही वे यह भी कहना नहीं भूलते कि दूसरा कोई ऑप्शन भी तो नहीं है। बिष्टुपुर में पार्किंग की व्यवस्था तो है नहीं। ऐसे में शॉपिंग करने आए लोगों की गाडिय़ां रोड पर ही खड़ी रहती हैं।

पीएंडएम शॉपिंग मॉल सिटी में होगा सबसे बड़ा
आपको यह जानकार खुशी होगी कि सिटी में बड़े शॉपिंग मॉल्स बन रहे हैं। आदित्युपर मोड़ पर बन रहा जुस्को का शॉपिंग मॉल का एरिया लगभग पांच एकड़ है। इसी के बगल में अंडर कंस्ट्रक्शन पीएंडएम शॉपिंग मॉल एंड मल्टीप्लेक्स 3.12 एकड़ में होगा। बता दें कि पटना के पाटलिपुत्र स्थित पीएंडएम शॉपिंग मॉल सिर्फ 1.5 एकड़ में ही है। मेरिन ड्राइव सोनारी स्थित अंडर कंस्ट्रक्शन बिंदल और आशियाना ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे मेरिन प्लाजा का एरिया 2-2 एकड़ का होगा। सिटी में बनने वाले आठ  फ्लोर के पीएंडएम में शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स और होटल होंगे। इसके अलावा मेरिन प्लाजा में भी शॉपिंग मॉल्स के अतिरिक्त होटल भी होंगे। इसके बन जाने से एरिया विशेष के लोग तो इसका फायदा उठाएंगे ही, सिटी के मेन मार्केट बिष्टïुपुर और साकची का लोड प्रेशर भी कम होगा।

शॉपिंग मॉल बन जाने के बाद बिष्टुपुर और साकची मार्केट पर प्रेशर कम होगा। इससे ट्रैफिक की प्रॉब्लम भी दूर होगी। समय बर्बाद करने लोग दूर क्यों जाएंगे?
- आरएम सिन्हा, ट्रैफिक डीएसपी सिटी

लीज मामले की वजह से कंस्ट्रक्शन वर्क रुका हुआ है लेकिन नेक्स्ट मंथ काम शुरू हो जाएगा। 2015 तक शॉपिंग मॉल-मल्टीप्लेक्स-होटल बनकर तैयार हो जाएगा। इस एरिया के लोगों को ज्यादा फायदा होगा।
- एसके पाठक, एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज पीएंडएम मॉल