RANCHI: डीजल की कीमत घटने का असर बस किराये पर भी दिखने लगा है। रांची से बिहार-झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए खुलने वाली बसों के किराये में 10 फीसदी की कमी की गई है, जो गुरुवार से ही लागू हो गई है। यह निर्णय रांची बस ओनर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णा यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह भी तय किया गया कि भविष्य में जब भी डीजल की कीमत घटेगी, बस किराया भी कम किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से किशोर मंत्री, प्रवीण कुमार, फैयाज अहमद, मधुकर, आदित्य कुमार गुप्ता, संजय यादव, राजू यादव, हेमंत गुप्ता, चुन्नु गुप्ता, अस्फाक आजम उपस्थित थे।

किस रूट की बस का कितना हुआ किराया

रूट किराया पहले किराया अभी

रांची से पटना 300 270

रांची से सिवान 360 330

रांची से दुमका 290 260

रांची से गोड्डा 310 280

रांची से देवघर 290 260

रांची से धनबाद 160 145

रांची से डालटनगंज 170 150

रांची खलारी 85 75

रांची से गुमला 102 90

रांची से डुमरी 170 150

रांची से चैनपुर 160 145

रांची से लोहरदगा 75 65

रांची से चतरा 155 140

रांची से घाघरा 102 90

रांची से सिमडेगा 170 150

रांची से कोलेबिरा 120 110

रांची से टाटा 150 135

रांची से बोकारो 140 125

वीमेंस कॅलेज का हातमा में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

रांची वीमेंस कॉलेज की एनएसएस विंग ने गुरुवार को हातमा बस्ती में स्वास्थ्य व शिक्षा जागरूकता को लेकर सात दिनी कैंप लगाया। ओपनिंग स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ। सुमंत मिश्रा ने की। कैंप को लेकर ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स काफी एक्साइटेड थीं।

मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ। मंजू सिन्हा ने आह्वान किया कि लोग स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी जानकारी कैंप से लेकर इसका फायदा उठाएं। फ्री हेल्थ कैंप में दवाएं भी बांटी गई। मौके पर रांची यूनिवर्सिटी के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ। पीके झा, रांची कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ। जिंदर सिंह मुंडा, रांची वीमेंस कॉलेज की टीचर डॉ। रेणुका ठाकुर,अली आजाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।