मुंबई (ब्यूरो)। रणबीर कपूर भले ही इन दिनों आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप की बात सुनकर शरमा जाते हों, लेकिन इससे पहले उनकी जो बाउंडिंग दीपिका पादुकोण के साथ रही, उसको बेस्ट माना जाता है। ब्रेकअप के बाद उनकी साथ वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को आज भी याद किया जाता है। 

आमतौर पर ब्रेकअप के बाद जोडि़यां अपने एक्स के बारे में बातें करना पसंद नहीं करतीं, लेकिन रणबीर कपूर और दीपिका के लिए कहा जा सकता है कि वे ऐसे नहीं हैं। दोनों ही अब भी एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। दीपिका को 'पद्मावती' का बेस्ट कांप्लिमेंट रणबीर से ही मिला, तो रणबीर मानते हैं कि दीपिका उनकी सबसे सही आलोचक हैं। वे कहते हैं, इसलिए मैं दीपिका की राय को सीरियसली लेता हूं। 

फीस स्टारडम के मुताबिक
रणबीर खुद इस वक्त बॉलीवुड के बड़े सितारों की लिस्ट में पंहुच चुके हैं, लेकिन स्टारडम के मामले में वे दीपिका को खुद से बड़ा स्टार मानते हैं। हीरोइनों को मिलने वाली फीस से को लेकर रणबीर ने दीपिका के लिए कहा कि वे बहुत बड़ी स्टार हैं। मैं उनको खुद से बड़ी स्टार मानता हूं, इसलिए उन्हें फीस उनके स्टारडम के मुताबिक ही मिलनी चाहिए। 

दीपिका की शादी पर रणबीर चुप 
दीपिका के संग फिर से काम करने को लेकर भी रणबीर ओपन हैं। वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब उन्हें फिर से दीपिका के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दीपिका से जुड़े एक ही मुद्दे पर रणबीर चुप हो जाते हैं। नवंबर में रणवीर सिंह के साथ दीपिका की शादी को लेकर रणबीर कपूर जिस अंदाज में चुप हो जाते हैं, उससे बहुत कुछ समझ में आ जाता है।

स्टारडम के मामले में रणबीर कपूर ने दीपिका के बारे में कही ये बड़ी बात

आखिर रणबीर ने अपने दादा राजकपूर की बायोपिक में काम करने से क्यों किया मना?

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू को देखा तो कैटरीना ने बदल लिया रास्ता

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk